{"_id":"65ad47516b85e3db70067bfa","slug":"no-provision-of-public-toilet-in-collectorate-area-champawat-news-c-229-1-shld1009-4915-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कलक्ट्रेट क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कलक्ट्रेट क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं
विज्ञापन
चंपावत। कलक्ट्रेट क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ है। कलेक्ट्रेट क्षेत्र में रोजाना जरूरी काम से कई लोग आते हैं लेकिन उनके लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है। एक मात्र पुरुष शौयालय सरस बाजार के पास है लेकिन वहां गंदगी अधिक होने के कारण लोग नहीं जाते।
चाय दुकानदार राजू ने बताया कि दिनभर लोग उनसे शौचालय के बारे में पूछते रहते हैं। जब जगह नहीं मिलती है तो झाड़ियों में शौच के लिए मजबूर होते है। इस कारण यहां पर गंदगी और बदबू से खड़ा होना भी मुश्किल होता है। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं को होती है।
स्थानीय दीपक सिंह चौधरी, ललित, संजय ने कहा कि पूर्व में पालिका से सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पालिका के ईओ अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि जगह की उपलब्धता के अनुसार आमजन की इस समस्या का हल निकाला जाएगा। संवाद