फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NO NOC For Forest Land in Banbasa

Champawat News: हर घर जल हर घर नल योजना पर वन विभाग का अडंगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
NO NOC For Forest Land in Banbasa
बनबसा के चंदनी व गुदमी में रखे घर घर जल घर घर नल योजना के पाइप। संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। हर घर जल हर घर नल योजना के तहत स्वीकृत कार्यों में वन विभाग ने अड़ंगा लगाया है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या सुलझाने के लिए ग्रामीणों का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों को पेयजल मुहैया कराने के लिए भारत सरकार ने हर घर जल हर घर नल योजना शुरू की है। इसके तहत बनबसा के चंदनी, गुदमी ग्रामसभा के लाटाखल्ला, भैंसाझाला गांव में इस योजना का कार्य थम गया है। कृषि उत्पादक मंडी समिति के पूर्व उपाध्यक्ष जसवंत सिंह बसेड़ा ने बताया कि वन विभाग ने अपनी भूमि बता हर घर जल हर घर नल योजना के तहत बिछाई जाने वाली पेयजल पाइप लाइन पर रोक लगा दी है जिससे ग्रामीण आक्रोशित हैं।
विज्ञापन

पेयजल योजना का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। मदन सिंह, राम सिंह, पुष्कर सिंह, हरीश जोशी, चंचल राम, गजेंद्र सामंत, ललिता मिश्रा, देवकी देवी, पुष्पा देवी, भुवनेश्वरी देवी आदि ने हर घर जल हर घर नल योजना पर वन विभाग की रोक को गैर जिम्मेदाराना और मानवाधिकार के विरुद्ध बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन भूमि हस्तांतरण के लिए किया सर्वे
बनबसा (चंपावत)। पूर्वी तराई वन प्रभाग खटीमा के रेंजर आरएस मनराल ने बताया कि चंदनी और गुदमी में पेयजल पाइप लाइन बिछाने के लिए जल संस्थान को वन विभाग से भूमि हस्तांतरण की अनुमति लेनी चाहिए। बताया कि चंदनी में ओवरहेड टैंक बनाने के लिए वन भूमि हस्तांतरण का सर्वे किया गया है। वन विभाग से भूमि हस्तांतरण बाद ही वहां निर्माण कार्य हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed