फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No Network in Champawat

यहां तो सीएचसी संचालन पर भी भारी पड़ रहा लचर नेटवर्क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
No Network in Champawat
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्किंग कमजोर है। इस समस्या से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। कमजोर नेटवर्क के कारण तल्लादेश में जन सेवा केंद्र (सीएससी) तक काम नहीं कर पा रहे हैं। केंद्र के संचालक नेटवर्क की तलाश में लैपटॉप लेकर जंगल की ओर जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

यहां से 31 किमी दूर मंच में जन सेवा केंद्र है, लेकिन मोबाइल नेटवर्क की समस्या से सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आय, जाति, स्थायी निवास आदि प्रमाणपत्र बनाने से लेकर केंद्र से जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। सीएससी संचालक अनिल सिंह महर और दीपक महर ने बताया कि इलाके में केवल बीएसएनएल की ही कमजोर संचार सेवा उपलब्ध है, लेकिन नेटवर्क की कमजोरी से इसमें काम नहीं हो पा रहा है। कभी-कभी बेहद जरूरी काम के लिए सीएससी से आधा किमी दूर गोरखनाथ धाम की ऊंचाई पर लैपटॉप से काम हो पाता है। मंच में वर्ष 2016 में खुली उपतहसील का भी संचालन नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने बीएसएनएल की नेटवर्किंग सुधारने और इंटरनेट की गति बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed