फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No Lokayukt in Uttarakhand

राज्य में सात सालों से रिक्त है लोकायुक्त का पद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
No Lokayukt in Uttarakhand
चंपावत। राज्य में लोकायुक्त का पद 23 सितंबर 2013 से खाली है। लोकायुक्त और सूचना आयोग में सूचना आयुक्तों के खाली पदों में नियुक्ति न करने से नाराज पाटी के गांव सिमलखेत निवासी आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता हयात सिंह अधिकारी डीएम कार्यालय में शुक्रवार को एक दिनी उपवास करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से लोकायुक्त और सूचना आयुक्तों के महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति न करना घोर उदासीनता है, जबकि विधानसभा में लोकायुक्त बिल पास होकर 23 सितंबर 2013 को ही सरकारी गजट तैयार हो चुका है। उनका कहना है कि एक दिनी उपवास के बाद भी राज्य सरकार की ओर से लोकायुक्त की तैनाती नहीं की जाएगी तो वह एक मार्च से उत्तराखंड विधानसभा के समक्ष आमरण अनशन करेंगे। अधिकारी का कहना है कि वह पहले भी कई बार मुख्यमंत्री सहित कई जिम्मेदार अधिकारियों से यह मांग कर चुके हैं, लेकिन कहीं से भी सकारात्मक कार्रवाई न होने पर उन्होंने उपवास और आमरण अनशन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed