{"_id":"5eeb14258ebc3e42e57b697e","slug":"no-improvement-of-corona-positive-person-health81","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पाजिटिव व्यक्ति की हालत में सुधार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पाजिटिव व्यक्ति की हालत में सुधार नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की पांच और रिपोर्ट निगेटिव आई कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की तबियत में फिलहाल सुधार नहीं अमर उजाला ब्यूरो चंपावत। चंपावत जिले के एकमात्र पॉजिटिव व्यक्ति की स्थिति में अब भी सुधार नहीं हो पा रहा है। मुंबई से आया टनकपुर-बनबसा क्षेेत्र का यह शख्स इस माह के शुरू से हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल यह व्यक्ति वेंटिलेटर में है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी का कहना है कि फेफड़ों में सूजन होने से वेंटिलेटर हटाने पर ऑक्सीजन की मात्रा कम हो रही है। वहीं लोहाघाट के पास के डैंसली गांव के एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की दो जून को मौत हो चुकी है। चंपावत जिले के 48 पॉजिटिव में से शेष 46 ठीक हो चुके हैं। इन सभी को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
वहीं बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में चंपावत जिले के पांच और कोराना सैंपल निगेटिव आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि अब तक जिले से कुल 837 सैंपल लिए जा चुके हैं। अब कुल 757 सैंपल निगेटिव हैं। 24 रिपोर्ट आना बाकी है। आठ सैंपल रिजेक्ट हुए हैं।
विज्ञापन