फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No Hospital in Madalak Champawat

मडलक अस्पताल पर फिरा पानी, घोषणा हुई विलोपित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
No Hospital in Madalak Champawat
चंपावत। सरकारी सिस्टम का भी अजब हाल है। मुख्यमंत्री क्षेत्र की जरूरत के हिसाब से घोषणाएं करते हैं लेकिन अफसर उस घोषणा को अमलीजामा पहनाने के बजाय उसे समाप्त कर देते हैं। मामला सीमांत गुमदेश के मडलक क्षेत्र का है। तीन साल पहले सीएम ने यहां अस्पताल खोलने की घोषणा की लेकिन अफसरों ने उसे अब विलोपित यानी समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

कारण बताया जा रहा है कि 20,000 की आबादी का मानक पूरा नहीं है। न ही उपयुक्त जमीन ही नहीं मिल पा रही है। सवाल यह है कि जिस समय घोषणा की गई होगी उस वक्त प्रस्ताव अफसरों ने ही बनाया होगा। अब कई कारण गिनाए जा रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि भविष्य में क्षेत्र के कुछ अन्य गांवों को शामिल कर अस्पताल के लिए नया प्रस्ताव भेजा जाएगा। यानी भविष्य के लिए फिर सब कुछ छोड़ दिया।
विज्ञापन

चार पदों का सृजन भी हुआ
नेपाल सीमा से लगे गुमदेश के मडलक क्षेत्र के लिए 30 अक्तूबर 2019 को तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सरकारी एलोपैथिक अस्पताल (एसएडी) खोलने की घोषणा की थी। स्वास्थ्य विभाग ने चार पदों के सृजन का प्रस्ताव बनाया और जमीन की तलाश भी की लेकिन तकनीकी वजहों से यह घोषणा अटक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूर होती परेशानी
सीमांत गुमदेश के मडलक क्षेत्र की ग्यारह हजार से अधिक आबादी के लिए एलोपैथिक इलाज की सुविधा नहीं है। मडलक, बगोटी, लेटी, सुंगरखाल, जमरसौ, मंझपीपल, चामा, गुरैली, सुनकुरी, सेल्ला, कैलानी, सागर, बड़म, कनटुकरा आदि गांवों के लोगों को मामूली इलाज के लिए भी 25 किमी दूर लोहाघाट या 38 किमी दूर जिला अस्पताल आना पड़ता है।
मडलक में अस्पताल खोलने की घोषणा कुछ समय पूर्व शासन स्तर से विलोपित की जा चुकी है। इसकी वजह 20,000 की आबादी का मानक पूरा न होना और उपयुक्त जमीन न मिलना रहा। भविष्य में क्षेत्र के कुछ अन्य गांवों को शामिल कर अस्पताल के लिए नया प्रस्ताव भेजा जाएगा। - डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
सिर्फ पुलहिंडोला में है एलोपैथिक अस्पताल
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे लोहाघाट ब्लॉक के गुमदेश क्षेत्र के सिर्फ पुलहिंडोला में उत्तर प्रदेश के दौर का एकमात्र अस्पताल है। दिगालीचौड़ में एक आयुर्वेदिक अस्पताल है। ग्राम प्रधान भुवन भट्ट, शंकर राम, प्रेम सिंह, गणेश बोहरा, किशोर रावत, रीता देवी, शिवराज कुमार आदि का कहना है कि अस्पताल न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

पैथोलॉजी जांच के लिए तामली में लगेगा नियमित शिविर
चंपावत। चंपावत ब्लॉक के तल्लादेश क्षेत्र के तामली अस्पताल में इसी माह से पैथोलॉजी जांच शुरू होगी। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने 23 सितंबर को क्षेत्र के दौरे पर शिविर लगा जांच के आदेश दिए थे। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि चंदनसंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed