{"_id":"627177a2e50c9971fb7fd673","slug":"no-holiday-in-champawat-for-election-duty-champawat-news-hld4614676163","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत उपचुनाव के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत उपचुनाव के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द
विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में विधानसभा उपचुनाव की तैयारी बैठक में मौजूद जिला स्तरीय अधिकारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। चंपावत विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। उपचुनाव की तैयारी के लिए मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने जिला सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में डीएम ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से उपचुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। कार्यक्रम घोषित होते ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है। कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि इस दौरान कोई भी नया कार्य शुरू न किया जाए। सरकारी भूमि, भवन, दफ्तर समेत आवास आदि में कोई भी चुनाव प्रचार सामग्री न हो। बिना जिला निर्वाचन अधिकारी की पूर्व अनुमति के कोई भी कार्मिक अपना स्टेशन नहीं छोड़ेगा। उन्होंने नामांकन परिसर में टेंट एवं बेरिकेडिंग आदि सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। कहा कि निर्वाचन समेत सभी कार्यों का भुगतान भी समयानुसार किया जाए। बैठक में एसपी देवेंद्र पींचा, डीएफओ आरसी कांडपाल, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट, एसडीएम पूर्णागिरि हिमांशु कफल्टिया, एसडीएम चंपावत अनिल चन्याल, डीडीओ संतोष कुमार पंत, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, एआरटीओ सुरेंद्र कुमार, नवनियुक्त डिप्टी कलेक्टर मनीष बिष्ट आदि मौजूद रहे।
चंपावत विधानसभा क्षेत्र में धारा 144 लागू
चंपावत। विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिल प्रशासन की ओर से चंपावत विधानसभा क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। अब राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के लिए रैली निकालने, रोड शो, जनसभा, जुलूस प्रदर्शन के लिए प्रशासन की अनुमति लेनी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि उपचुनाव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने के लिए जिले की सीमा में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर दी गई है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आचार संहिता लगने के बाद खंभों से हटने लगे बैनर, होर्डिंग
चंपावत/टनकपुर। उपचुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही सार्वजनिक स्थलों से राजनीतिक दलों के पोस्टर-बैनर और होर्डिंग हटाने का काम भी शुरू हो गया है। आरओ हिमांशु कफल्टिया की मौजूदगी में मंगलवार शाम से टनकपुर, चंपावत सहित कई जगह बिजली, टेलीफोन के खंभे और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगे राजनीतिक दलों के सात से अधिक होर्डिंग हटाए गए।
तहसील सभागार में आज से होंगे नामांकन
चंपावत। 31 मई को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू होंगे। निर्वाचन अधिकारी हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि चंपावत तहसील कार्यालय परिसर में नामांकन पत्र जमा होंगे। नामांकन प्रक्रिया 11 मई तक होंगे। नामांकन पत्र जमा करने के लिए बेरिकेडिंग कराई गई है। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।