{"_id":"64120979fbd8f6eb2901c1d4","slug":"no-entry-for-indian-texi-in-nepal-champawat-news-c-8-1-82730-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat: भारतीय नंबर के टैक्सी वाहनों को नेपाल में प्रवेश पर लगी रोक, चालकों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat: भारतीय नंबर के टैक्सी वाहनों को नेपाल में प्रवेश पर लगी रोक, चालकों में रोष
Thu, 16 Mar 2023 07:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बनबसा (चंपावत)
संवाद न्यूज एजेंसी, बनबसा (चंपावत)
Updated Thu, 16 Mar 2023 07:00 PM IST
सार
नेपाल में महाकाली एवं पवनदूत यातायात सेवा ने बैठक कर नेपाल प्रशासन से दिल्ली या दूरस्थ क्षेत्रों से नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर आने वाले वाहनों को रोकने की मांग की थी।
विज्ञापन
Taxi
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय नंबर के टैक्सी वाहनों को नेपाल में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। इससे भारतीय टैक्सी वाहन स्वामियों और चालकों में रोष है। बताया जा रहा है कि नेपाल में महाकाली एवं पवनदूत यातायात सेवा ने बैठक कर नेपाल प्रशासन से दिल्ली या दूरस्थ क्षेत्रों से नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर आने वाले वाहनों को रोकने की मांग की थी।
विज्ञापन
इस आधार पर कंचनपुर नेपाल के सीडीओ (जिलाधिकारी) ने भारतीय टैक्सी परमिट वाहनों को नेपाल में भंसार और यातायात सुविधा देने से मना कर दिया है। इस कारण बुधवार को भारतीय टैक्सी परमिट वाहन नेपाल नहीं जा सके।
विज्ञापन
बताया गया है कि नेपाल में यातायात सुविधा निजी क्षेत्र के सहारे है। उन्होंने भारतीय टैक्सी वाहनों को नेपाल में प्रवेश देने से मना करने की मांग नेपाल प्रशासन के समक्ष रखी थी लेकिन भारतीय प्राइवेट वाहन मैत्री बसों को पूर्व की भांति संचालित होती रहेंगी।
विज्ञापन
इधर बनबसा शारदा बैराज चौकी प्रभारी हेमंत कठैत ने बताया कि इस संबंध में नेपाल प्रशासन ने भारतीय प्रशासन को नहीं बताया है। नेपाल में लगी इस रोक का स्थानीय टैक्सी वाहन स्वामी और चालकों ने विरोध किया है। जल्द ही वे नेपाल प्रशासन से मिल समाधान निकालने की मांग करेंगे।