{"_id":"65fea187ea606e9ae20e9a45","slug":"no-current-in-solar-fencing-wire-elephants-trample-crops-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-102538-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सोलर फेंसिग वायर में करंट नहीं, हाथियों ने रौंदी फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सोलर फेंसिग वायर में करंट नहीं, हाथियों ने रौंदी फसल
Sat, 23 Mar 2024 03:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 23 Mar 2024 03:01 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। ग्राम पंचायत बस्तिया में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोलर फेंसिंग में नहीं दौड़ने से हाथियों ने गांव में घुसकर किसानों की करीब सात बीघा गेहूं की फसल को रौंद दिया है।
जानकारी के अनुसार बस्तियां में हाथियों को रोकने के लिए सोलर फेंसिंग बिछाई गई है। तार में खराबी आते ही बृहस्पतिवार को हाथी गांव में घुस आए। ग्राम प्रधान कविता धौनी ने बताया की हाथियों ने काश्तकार अमर सिंह, लाल सिंह, चंचल सिंह, मानसिंह आदि के गेहूं की करीब सात बीघा फसल को रौंद दिया। किसानों ने साथ ग्राम प्रधान ने वन विभाग से अतिशीघ्र सोलर फेंसिंग ठीक करने की मांग की है। इस मामले में शारदा रेंजर पीसी जोशी ने बताया कि क्षतिग्रस्त सोलर फेंसिंग को ठीक कराया जा रहा है। संवाद