{"_id":"5911f6394f1c1b0a13851d39","slug":"no-corruption-will-be-tolerated-in-development-works","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में किसी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में किसी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Tue, 09 May 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करती बाल विकास मंत्री रेखा आर्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की महिला कल्याण बाल विकास, पशुपालन राज्य मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, गुणवत्ता से करें और कार्यों को समयबद्धता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
प्रभारी मंत्री ने जिला योजना, राज्य सेक्टर की योजनाओं के साथ ही सड़क और पुल निर्माण कार्यों की समीक्षा की। लोनिवि चंपावत ईई ने बताया कि प्रथम चरण में 27 कार्य, नवनिर्माण के 13, मरम्मत एवं सुधारीकरण के 52 कार्यों के साथ एक पुल का निर्माण किया जा रहा है, जबकि लोहाघाट डिवीजन में जिला योजना में प्रस्तावित 77 कार्यों में सभी कार्य प्रगति में है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि आगामी दौरे में वे प्रगति पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण भी करेंगी। पीआईयू, लोनिवि की समीक्षा में अधिशासी अभियंता ने बताया कि ठूलीगाढ़ से रूपालीगाढ़ तक 43 किमी स्वीकृत सड़क पर 12 किमी से आगे कार्य प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन
इस पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने सड़क निर्माण में लागत अधिक बताते हुए कहा कि वर्तमान में सड़क निर्माण की जांच चल रही है। इससे पहले डा.अहमद इकबाल, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु सहित अन्य अधिकारियों ने जिले के प्रभारी मंत्री का स्वागत किया।
पूर्व में स्वीकृत और अधूरी योजनाओं को दें प्राथमिकता
जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने बैठक में सड़क और पुलों की समीक्षा करते हुए कहा कि पूर्व में स्वीकृत और अधूरी योजनाओं को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि कार्यों में समयबद्धता सुनिश्चित करें जिससे योजना की लागत में वृद्धि न करनी पड़े।
उन्होंने आगामी बैठकों में योजनाओं का प्रस्तुतीकरण योजनाओं के फोटोग्राफ के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में लोनिवि, पीएमजीएसवाई, वर्ल्ड बैंक, पीआईयू के कार्यों की पूरी जानकारी ली और आधी-अधूरी सड़कों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिले की प्रभारी व बाल विकास मंत्री का टनकपुर में हुआ स्वागत
टनकपुर (चंपावत)। मंत्री बनने के बाद पहली बार क्षेत्र आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले की प्रभारी एवं प्रदेश की बाल विकास मंत्री रेखा आर्या का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने मंत्री के समक्ष क्षेत्र की कई समस्याएं भी रखी। मंत्री ने कहा कि चंपावत जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। चंपावत जाते वक्त मंत्री कार्यकर्ताओं से भेंट एवं भोजन के लिए यहां लोनिवि विश्राम गृह में कुछ देर रुकीं।
मंत्री ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि मां पूर्णागिरि धाम में पानी की समस्या के समाधान को जल्द ही लिफ्ट पेयजल योजना का प्राथमिकता से निर्माण कराया जाएगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास के साथ ही जिले में पशुपालन को बढ़ावा दिया जाएगा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, महामंत्री राम दत्त जोशी, मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रजापति, रोहताश अग्रवाल, सुभाष बगौली, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, कलावती कापड़ी, ग्राम प्रधान ऊषा गुरूंग आदि मौजूद थे।