फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No Admission in Champawat Politechnic

कांग्रेस राज में खुला भाजपा सरकार ने बंद किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
No Admission in Champawat Politechnic
चंपावत। स्थानीय राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान बंद कर दिया गया है। यहां न तो नए प्रवेश होंगे और न ही पहले से पंजीकृत विद्यार्थी यहां पढ़ सकेंगे। कॉलेज में ताले लटकने की आशंका अमर उजाला ने 17 जून को ही जता दी थी।
विज्ञापन

कांग्रेस के तत्कालीन विधायक हेमेश खर्कवाल के प्रयासों से 2014 में खुला यह राजकीय पॉलीटेक्निक सिर्फ छह वर्ष चल सका। मौजूदा भाजपा सरकार ने विद्यार्थियों की कम संख्या के चलते चंपावत सहित प्रदेश के 11 अन्य संस्थानों को बंद कर दिया। पॉलीटेक्निक के प्रभारी रोहित जोशी ने बताया कि इस सत्र से यहां नए प्रवेश नहीं होंगे। वैसे चंपावत के अलावा सूबे के 18 और संस्थानों में भी दाखिल बंद कर दिए गए हैं। चंपावत में प्रथम और दूसरे वर्ष में पढ़ने वाले 10 विद्यार्थियों को भी आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे संस्थानों में भेजा जा रहा है। इन विद्यार्थियों को यहां से भेजे जाने की प्रक्रिया इस महीने के अंत तक पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

छह साल पूर्व नगर पालिका के किराये के भवन में खुले इस पॉलीटेक्निक में एक ट्रेड (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) ही चल सका। जगह की कमी से यहां मंजूर इलेक्ट्रिकल शाखा शुरू ही नहीं हो सकी। इसके चलते संस्थान में विद्यार्थियों की संख्या भी 25 से ज्यादा नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज को सुपुर्द होगा नवनिर्मित पॉलीटेक्निक भवन
चंपावत। यहां खुले राजकीय पॉलीटेक्निक भवन का निर्माण कार्य तकरीबन पूरा कर लिया गया है। दो करोड़ रुपये से अधिक लागत से निर्मित चंपावत पॉलीटेक्निक का भवन हस्तांतरित भी नहीं हुआ था, इससे पहले ही संस्थान को बंद कर दिया गया। अब इस भवन को डिग्री कॉलेज को दिया जा रहा है।
अब दो पॉलीटेक्निक रह गए जिले में
चंपावत के पॉलीटेक्निक के इतिहास का हिस्सा बनने से जिले में अब दो ही पॉलीटेक्निक रह गए हैं। चार दशक पूर्व खुले लोहाघाट और वर्ष 2013 में स्थापित टनकपुर का पॉलीटेक्निक ही अब अस्तित्व में है। हालांकि लोहाघाट में एक निजी पॉलीटेक्निक भी है।
विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने चंपावत का राजकीय पॉलीटेक्निक बंद न होने देने का भरोसा दिलाया है। इसके लिए विधायक ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से आग्रह किया है। साथ ही इसे लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से भी संवाद किया जा रहा है।

- मोहन अधिकारी, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा।
तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस सरकार ने चंपावत पॉलीटेक्निक खुलवाया था। बेहतर करने के बजाय भाजपा सरकार ने इसे बंद कर युवाओं की उम्मीदों पर पानी फेरा है। कांग्रेस सत्ता में आने पर इसे फिर से संचालित करवाएगी। इस निर्णय के विरोध में आवाज उठाई जाएगी।
- हेमेश खर्कवाल, पूर्व विधायक, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed