फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Night spent in the dark amidst the scorching heat

Champawat News: भीषण गर्मी के बीच अंधेरे में गुजारी रात

Tue, 06 Jun 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 06 Jun 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Night spent in the dark amidst the scorching heat
जलापूर्ति ठप रहने से हैंडपंप से पानी भरते लोग। संवाद
टनकपुर/ बनबसा (चंपावत)। बिजली गुल होने से बनबसा टनकपुर क्षेत्र रातभर अंधकार में रहा। लोगों को तरह-तरह की परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह के समय गृहणियों के लिए पेयजल संकट मुसीबत बना तो बिजली आधारित कारोबार प्रभावित रहे। भीषण गर्मी के बीच लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पेयजल योजनाओं का संचालन ठप रहा तो बिजली आधारित कारोबार भी प्रभावित होने से कारोबारियों को परेशानी हुई। अस्पतालों में मरीज, तीमारदार और कर्मचारी परेशान रहे। पंखे, कूलर नहीं चलने से आम लोगों के अलावा दफ्तरों में भी अधिकारियों, कर्मचारियों को मुसीबत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

हल्के अंधड़ में गुल हुई बिजली मंगलवार को 23 घंटे बाद सुचारू हो पाई। खटीमा क्षेत्र में बिजली गिरने से 33 केवी लाइन के दर्जनों इंसुलेटर फुंक गए। बिजली नहीं होने से लोगों को पूरी रात गर्मी सहते हुए अंधकार में बितानी पड़ी। लोगों को दिन में 36 डिग्री तापमान की गर्मी झेलने को मजबूर होना पड़ा। पेयजल आपूर्ति ठप रहने से लोग पानी की समस्या से भी जूझने को मजबूर हुए। पानी के लिए हैंडपंप पर मारामारी मची रही।
विज्ञापन


बीते सोमवार की दोपहर करीब साढ़े चार बजे आए हल्के अंधड़ में टनकपुर और बनबसा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। बताया गया था कि अंधड़ के कारण लोहियाहेड पावर हाउस से बिजली आपूर्ति बंद की गई है। लोग देर रात तक बिजली का इंतजार करते रहे, लेकिन बिजली पूरी रात तो दूर 23 घंटे बाद मंगलवार दोपहर तक नहीं आई। विभाग के जेई परमिंदर सिंह ने बताया कि खटीमा क्षेत्र में बिजली गिरने से 33 केवी लाइन के खंभों में लगे दर्जन इंसुलेटर पंचर हो गए थे। इस कारण आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि लोहियाहेड से बनबसा के बीच करीब 28 इंसुलेटर बदलने के बाद आपूर्ति सुचारु हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

रेस्टोंरेंट, होटल, ढाबों में दूध, पनीर, ठंडे पेय, खाद्य पदार्थों का लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये का नुकसान की संभावना है।
- परमजीत सिंह गांधी, व्यापार मंडल अध्यक्ष बनबसा।
कोट
बनबसा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली नही होने से पैथोलाॅजी के कार्य प्रभावित होने के साथ पेयजल संकट बना रहा। इन्वर्टर ठप होने से बिना पंखे स्टाफ और मरीज परेशान रहे।

- प्रकाश भटृट, फार्मेसिस्ट बनबसा अस्पताल।
कोट
बिजली गिरने से 33 केवीए की बिजली लाइनों के इंसुलेटर फटने से क्षेत्र में बिजली सप्लाई ठप रही। लोहियाहेड से धनुष पुल तक आठ और धनुष पुल से बनबसा रामबाग तक 38 इंसुलेटर फुंके।

विकास भारती, एसडीओ यूपीसीएल, टनकपुर।
इनसेट

बिजली, पेयजल व्यवस्था में सुधार की मांग, सीएम को ज्ञापन भेजा

टनकपुर। क्षेत्र में बिजली और पेयजल व्यवस्था से तंग लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई है। मंगलवार को सीएम कैंप कार्यालय के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में पूर्व सभासद रवीश गड़कोटी, राजेंद्र गड़कोटी, कैलाश चंद्र कलखुड़िया, नवीन चंद्र, महेश, नंदा बल्लभ जोशी, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष मोहित गड़कोटी, हरीश गड़कोटी आदि ने कहा कि बिजली और पेयजल विभाग की लापरवाह कार्यशैली से क्षेत्र की जनता त्रस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed