{"_id":"62114893eed1b75c275ad297","slug":"nhpc-powerhouse-in-banbasa-tanakpur-news-hld4541978144","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगामी दो दिनों तक लोहियाहेड पावर हाउस में नही बनेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगामी दो दिनों तक लोहियाहेड पावर हाउस में नही बनेगी बिजली
विज्ञापन
बनबसा में शारदा नहर की जलापूर्ति बंद। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। लोहियाहेड पावर हाउस में दो दिनों तक रखरखाव कार्य होगा। इसके लिए शुक्रवार शाम छह बजे से शारदा हेडवर्क्स से शारदा नहर की जलापूर्ति बंद कर बैराज का डाउन स्ट्रीम गेट खोल पानी नदी में छोड़ा गया है। इस कारण वहां विद्युत उत्पादन ठप है।
बनबसा स्थित यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स के प्रभारी बैराज अटेंडेंट जेई संजय सिंह ने बताया कि लोहियाहेड प्रशासन ने रखरखाव कार्य के लिए शुक्रवार शाम छह बजे से रविवार शाम तक शारदा नहर की जलापूर्ति बंद करने की मांग की थी। इस आधार पर बैराज से नहर के गेट बंद कर बैराज डाउन स्ट्रीम से पूरा पानी नदी में छोड़ा गया है। इन दिनों यूपी और नेपाल में सिंचाई के लिए पानी की मांग नहीं है। इसलिए सिंचाई कार्य प्रभावित नहीं होगा।
इन दिनों शारदा नदी में 5040 क्यूसेक पानी प्रवाहित हो रहा है। शारदा नहर एवं नेपाल चैनल की पानी सप्लाई बंद होने से पूरा पानी नदी में ही छोड़ा जा रहा है। बनबसा सब स्टेशन के प्रभारी वरिष्ठ जेई प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि लोहियोहड पावर हाउस में बिजली न बनने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि समूचे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ग्रिड से ही की जाती है।