{"_id":"574dc3154f1c1b7a2810a0f4","slug":"nhpc-power-channel-will-be-closed-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रहेगी एनएचपीसी की पावर चैनल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रहेगी एनएचपीसी की पावर चैनल बंद
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावतबनबसा (चंपावत)।
Updated Tue, 31 May 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
आज रहेगी एनएचपीसी की पावर चैनल बंद
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को टनकपुर पावर चैनल की जलापूर्ति बंद कर पानी शारदा में छोड़ा जाएगा। एनएचपीसी ने इस संबंध मे जिला प्रशासन को सूचना दी है। एनएचपीसी की पावर चैनल बंद किए जाने से यूपी सिंचाई का शारदा हेडवर्क्स भी अपनी नहर की जलापूर्ति बंद करेगा। जिसके चलते एनएचपीसी और लोहियाहेड पावर हाउस में बिजली उत्पादन प्रभावित रहेगा।
पहाड़ों में हुई बारिश के बाद शारदा में आ रहे मलबे (गाद) की सफाई के लिए एनएचपीसी प्रशासन अपनी पावर चैनल की जलपूर्ति बुधवार को बंद करेगा। नदी में गाद की सफाई के बाद ही पावर चैनल में पानी छोड़ा जाएगा। शारदा हेडवर्क्स के बैराज अटेंडेट जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि एनएचपीसी से पावर चैनल बंद किए जाने पर शारदा नहर में भी पानी की सप्लाई बंद की जाएगी। बताया कि बुधवार सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक पावर चैनल और नहर में पानी नहीं छोड़ा जाएगा। इस बीच टनकपुर बैराज से पूरा पानी शारदा नदी में ही छोड़ा जाएगा। जिसके लिए एनएचपीसी प्रशासन ने ग्रामीणों को लाउड स्पीकर से सतर्क सतर्क किया है।
15 जून से 15 अक्तूबर तक रहेगा रेड अलर्ट
इस बार भी मानसून काल 15 जून से 15 अक्तूबर तक शारदा पर रेड अलर्ट रहेगा। इस दौरान नदी तट पर जाने, छान लगाने आदि की मनाही होगी।