फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NHM employees will protest black lace dam from today

एनएचएम कर्मचारी आज से काला फीता बांध जताएंगे विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
NHM employees will protest black lace dam from today
चंपावत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संगठन की ओर से नौ सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को काला फीता बांधकर विरोध जताएंगे। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आंदोलन के दूसरे चरण में 28 से 31 मई तक संविदाकर्मी केवल चार घंटे काम करने के बाद होम आइसोलेशन में रहेंगे। जबकि आंदोलन के तीसरे चरण में एक जून से प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में संविदा कर्मचारी संगठन की ओर से सीएमओ डा.आरपी खंडूरी को ज्ञापन सौंपा गया है। संगठन के संजय पांडेय, प्रेमबल्लभ भट्ट ने बताया कि संविदा कर्मियों को राज्य कर्मचारियों की तरह सामूहिक बीमा सुरक्षा दिए जाने और गोल्डन कार्ड बनाए जाने सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। संविदा कर्मियों की ओर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण, परिवार नियोजन, कोविड, शिशु प्रतिरक्षण सहित 42 योजनाओं का संचालन किया जाता है। ज्ञापन देने वालों में गौरव पांडेय, दिनेश थ्वाल, पीबी भट्ट, कमल सिंह आदि संविदा कर्मचारी शामिल रहे।(संवाद)
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों की एक जून से हड़ताल की चेतावनी
टनकपुर (चंपावत)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की कर्मचारियों के हित से जुड़ी मांगों पर निगम प्रबंधन द्वारा दो माह बाद भी अमल नहीं किए जाने से खफा संगठन ने एक जून से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेंद्र मलिक और मंत्री विनोद नोटियाल की ओर से मंडलीय प्रबंधक संचालन को दिए गए नोटिस में कहा गया है कि संगठन ने 18 मार्च को कर्मचारी हित से जुड़ी मांगों का पत्र सौंपा था, लेकिन उस पर अमल नहीं हुआ है। उन्होंने जनवरी माह से वेतन वृद्धि का लाभ देने, चार माह के लंबित वेतन का भुगतान करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्त देयकों का भुगतान, वेतन मद में अधिक भुगतान के नाम पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों से रिकवरी का आदेश रद्द करने की मांग उठाई है। आगाह किया है कि मांगों पर अमल नहीं होने की दशा में संगठन के बैनर तले कर्मचारी एक जून से कार्य बहिष्कार शुरू करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed