फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NH Block in Champawat

बनलेख, धौन और स्वांला में एनएच बंद होने से दिक्कतें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
NH Block in Champawat
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला के पास मलबा साफ करती पॉकलैंड मशीन। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। बीते चार दिनों से हो रही बेमौसमी बारिश के कारण टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को दूसरे दिन भी बनलेख, धौन और स्वांला आदि स्थानों पर बंद रहा। इस कारण मुख्यालय के बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। रोडवेज सहित अन्य यात्री वाहनों के न चलने के कारण एनएच सहित कई अन्य मोटर मार्गों पर कई यात्री बीच में फंस गए हैं जिन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बारिश एनएच से मलबा हटाने के कार्य में बाधा बन रही है। बनलेख, धौन, स्वांला के मध्य मलबा आने से एनएच पर यातायात बंद हो गया था लेकिन मलबा हटाने के कुछ देर बाद ही लगातार मलबा गिरने से एनएच फिर से बाधित हो गया। इस कारण सुरक्षा की दृष्टि से एनएच को बनलेख से टनकपुर तक यातायात के लिए फिर से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

एनएच उपखंड के एई एनसी पांडेय ने बताया कि सभी संवेदनशील स्थानों पर स्टाफ और मशीनों को तैनात कर मार्ग को खोलने का कार्य लगातार जारी है। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने सभी मशीन ऑपरेटर, कर्मचारियों और मजदूरों आदि को स्वयं की पूरी सुरक्षा रखते हुए कार्य करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की 21 सड़कें मलबा आने से हैं बंद
चंपावत। ग्रामीण क्षेत्र की मूलाकोट-कांडे-भुमियां, पटनगांव-कजीना-पुनौली, कामाज्यूला-भनार-रैघाड़ी, ढटीगांव-इंद्रपुरी, बाराकोट-रामेश्वर, लोहाघाट-सिमलखेत-काफलीखान, बाराकोट-कोठेरा, बाराकोट-सिमलखेत, कुल्यालगांव-खाल, धौन-दियूरी-बजौन, रौसाल-डुंगराबोरा, धौन-दियूरी, धौन-सल्ली, सिप्टी-अमकड़िया, धूनाघाट-रीठा, खटोली मल्ली-वैला, एसएच 29 से खटोली तल्ली, लधौली-दुबचौड़ा, मंच-नीड़, हरम-रमैला, बलौटा-पासम आदि सड़कें मलबा आने के कारण यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हैं।

चौथे दिन देवीधुरा के रास्ते पहुंची सब्जी की खेप
चंपावत। जिला मुख्यालय में सोमवार को चौथे दिन देवीधुरा के रास्ते सब्जी की खेप पहुंचने से लोगों ने राहत की सांस ली। टनकपुर-चंपावत एनएच बाधित होने के कारण तीन दिन तक सब्जियों की आपूर्ति बाधित रही। इस कारण यहां सब्जियों के दामों में उछाल आ गया था। लोगों को बाजार में केवल स्थानीय सब्जियां ही मिल पा रहीं थीं। हल्द्वानी-देवीधुरा मार्ग के जरिये सोमवार को सब्जी के वाहन पहुंचने से व्यापारियों और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed