फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Newly elected officials of the Board of Trade take oath

व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Newly elected officials of the Board of Trade take oath
व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करते प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। नगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को हर्षोल्लास से हुआ। बतौर मुख्य अतिथि विधायक कैलाश गहतोड़ी की मौजूदगी में व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शहर के गांधी मैदान में हुए कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष ने नगर व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शाहिद हुसैन, महामंत्री संजय पांडेय, उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मोहित गड़कोटी और कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। विधायक गहतोड़ी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के लोग व्यापारियों के हित में काम करेंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कोरोना काल में हुए नुकसान को देखते हुए व्यापारियों के बिजली, पानी के बिल माफ करने की मांग की। उन्होंने व्यापारियों के हित में कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने भी संबोधित किया। व्यापार मंडल के प्रांतीय संरक्षक बाबूलाल गुप्ता की अध्यक्षता में भगवत सरन, संजय अग्रवाल ने संचालन किया। इस मौके पर एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, सीओ अविनाश वर्मा, व्यापार मंडल के प्रांतीय मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल, जिला चुनाव अधिकारी शंकर दत्त पांडेय, प्रकाश तिवारी, नगर चुनाव अधिकारी धर्मानंद पांडेय, राजीव आर्य, प्रांतीय उपाध्यक्ष महेश नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला सजवान, चकरपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed