फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   New Shop of Nagar palika Tanakpur

नेहरू पार्क की चाहरदीवारी से सटी भूमि पर दुकान बनाने का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
New Shop of Nagar palika Tanakpur
पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार को ज्ञापन सौंपते नई मस्जिद इंतजामिया कमेटी के लोग। संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। नगर पालिका ने नेहरू पार्क की चहारदीवारी के किनारे दुकान निर्माण के लिए टेंडर आवंटित कर दिया है लेकिन नई मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने इसका विरोध किया है। कमेटी के लोगों ने बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार को ज्ञापन सौंप दुकानों का निर्माण न करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कमेटी ने बताया कि गांधी मैदान के पास नेहरूपार्क की चहारदीवारी से सटाकर दुकानों का निर्माण कराने से सड़क संकरी हो जाएगी और आम यात्रियों के साथ ही मां पूर्णागिरि धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी होगी। कहा है कि गांधी मैदान में होली, ईद आदि मेलों का आयोजन होता है। दुकानों के लिए प्रस्तावित की गई खाली जगह पर बैठकर श्रद्धालु विश्राम करते हैं।
विज्ञापन

इसलिए कमेटी ने विरोध कर दुकानों का निर्माण न करवाने का आग्रह किया है। पालिकाध्यक्ष ने कमेटी की मांग पर विचार करने का भरोसा दिलाया है। ज्ञापन देने वालों में मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष इफ्तेखार आलम, फैसल सिद्दीकी, मो. उस्मान, वकील अहमद, शौकत मियां, अनीस मियां, फिरोज मियां, व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद हुसैन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed