फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   New sacred thread to be worn after Rishi Tarpan in Patni

Champawat News: पाटन पाटनी में ऋषि तर्पण के बाद धारण की नई जनेऊ

Mon, 19 Aug 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 19 Aug 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
New sacred thread to be worn after Rishi Tarpan in Patni
लोहाघाट के पाटन पाटनी में ऋ​षि तर्पण करते लोग। स्रोत: ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में रक्षाबंधन के साथ ही ऋषि तर्पण किया गया। इस दौरान लोगों ने नई जनेऊ धारण की। लोहाघाट के पाटन पाटनी गांव के कालेशन मंदिर में सामूहिक रूप से ऋषि तर्पण करने के बाद तुलसी, मिट्टी, गोबर, भस्म से स्नान कर नई जनेऊ धारण की।
विज्ञापन

पंडित कमल कुलेठा के पौरोहित्य में आयोजित कार्यक्रम में श्रावणी पूर्णिमा के मौके पर सप्त ऋषियों की विशेष पूजा अर्चना कर उनका तर्पण के बाद नए यज्ञोपवीत धारण किए । लोक परंपराओं के जानकार पंडित भगवत प्रसाद पांडेय, शशांक पांडेय ने बताया कि श्रावणी पूर्णिमा को भाई-बहिन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन तो मनाया ही जाता है। इसके साथ साथ यह सनातन परंपरा के अंतर्गत पुरुषों के लिये भी महत्वपूर्ण दिन है। इस मौके पर उमेश चंद्र पाटनी, मुरलीधर पांडे, दीपक पाटनी, षष्टिबल्लभ पांडेय, शेखर चंद्र पाटनी, विनय पाटनी, महेश पाटनी, कामेश पाटनी,भुवन पाटनी,दीप पाटनी,चारु पाटनी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed