फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   New Meeting Hall in Champawat

2008 में मंजूर, 2011 में काम शुरू और 2021 में पूरा हुआ प्रेक्षागृह भवन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
New Meeting Hall in Champawat
चंपावत का ऑडोटोरियम। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। इस साल नवरात्र में चंपावत जिले को नई सौगात मिलेगी। जिले का पहला प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) गोरलचौड़ मैदान के पास बनकर तैयार हो गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा यह भवन कई अन्य जरूरतों को पूरा करेगा। 233.50 लाख रुपये से बना यह भवन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा कई अन्य जरूरतों को पूरा करेगा। बजट मिलने में देरी से इस भवन के पूरा होने में आठ साल अधिक लगे।
विज्ञापन

चंपावत जिले के नागरिक बीते डेढ़ दशक से प्रेक्षागृह की मांग करते रहे थे। संस्कृति विभाग ने 2008 में प्रेक्षागृह को मंजूरी दी, लेकिन काम तीन साल बाद 2011 से शुरू हुआ। संस्कृति निदेशालय से मिले 1.89 करोड़ रुपये खत्म होने के बाद 2015 से काम बंद हो गया। पूरे पांच साल बाद काम बंद होने के बाद पिछले साल धन अवमुक्त होने से आगे का काम शुरू हो सका है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के एएई कन्हैया कुमार का कहना है कि चहारदीवारी, फर्श, प्लास्टर, रंगाई-पुताई आदि का बकाया काम जिला योजना से मिले 74.50 लाख रुपये से पूरा करा लिया गया है। कुमार का कहना है कि प्रेक्षागृह के निर्माण कार्य को पूरा करने के साथ ही 200 सीटें लगा ली गई है। अब सिर्फ अग्निसुरक्षा के उपकरण लगाना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं बहुउपयोगी होगा प्रेक्षागृह
चंपावत। चंपावत जिले का यह खूबसूरत भवन सिर्फ सांस्कृतिक कार्यों के लिए उपयोग में नहीं आएगा, बल्कि इसका कई और उपयोग होंगे। गोरलचौड़ मैदान के पास स्थिति प्रेक्षागृह बहुउद्देश्यीय रूप में होगा इसमें बैठक, सेमिनार, चुनाव संबंधी प्रशिक्षण सहित कई कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed