फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand For Damarikaran

Champawat News: किमतोली-खालगढ़ा सड़क की बदहाली पर भड़के टैक्सी चालक

Wed, 26 Apr 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 26 Apr 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Demand For Damarikaran
किमतोली-खालगढ़ा सड़क की बदहाली पर टैक्सी चालकों ने गहरी नाराजगी जताई है।
लोहाघाट (चंपावत)। किमतोली-खालगढ़ा सड़क की बदहाली पर टैक्सी चालकों ने गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित टैक्सी चालकों ने लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन कर बदहाल सड़क पर डामरीकरण की मांग के लिए प्रदर्शन किया। डामरीकरण कार्य जल्द शुरू न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन




टैक्सी चालकों ने बुधवार को गुमदेश टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मदन सिंह धौनी के नेतृत्व में पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड पर प्रदर्शन किया। इस दौरान किमतोली से खालगढ़ा तक की बदहाल सड़क पर डामरीकरण की मांग की गई। अध्यक्ष धौनी का कहना था कि किमतोली से खालगढ़ा तक करीब दो किमी और किमतोली से चौकड़ी तक पांच किमी सड़क पर कई जगह गड्ढे बने हैं।
विज्ञापन


लोनिवि ने गड्ढों में मिट्टी डालकर समतलीकरण का प्रयास किया है लेकिन थोड़ी सी बारिश होने पर गड्ढों में भरी मिट्टी कीचड़ बन जा रही है जिसमें वाहनों के फिसलने का खतरा बना है। वाहन चालक अपनी और यात्रियों की जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। वाहन चालकों ने मोटर मार्ग पर जल्द डामरीकरण न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में ईश्वर दत्त, पान सिंह, शंकर सिंह, कुंवर सिंह, त्रिलोक अधिकारी, मोहन चंद्र पांडेय, राजेंद्र प्रसाद, जीवन दानी, नित्यानंद आदि शामिल रहे।

किमतोली-खालगढ़ा सड़क की बदहाली पर टैक्सी चालकों ने गहरी नाराजगी जताई है।

किमतोली-खालगढ़ा सड़क की बदहाली पर टैक्सी चालकों ने गहरी नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed