फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepal's Ambassador to India, Dr. Sharma, inspected the Maitri Canal.

Champawat News: भारत में नेपाल के राजदूत डाॅ. शर्मा ने मैत्री नहर का जायजा लिया

Fri, 26 Dec 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 26 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Nepal's Ambassador to India, Dr. Sharma, inspected the Maitri Canal.
बनबसा में नेपाली राजदूत का स्वागत करते एनएचपीसी के महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य। स्रोत : एनएचपीसी
टनकपुर (चंपावत)। भारत में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा ने नेपाल सीमा पर शारदा बैराज के पास नेपाल के लिए निर्मित भारत-नेपाल मैत्री नहर का निरीक्षण किया। राजदूत डॉ. शर्मा जायजा लेने के बाद नेपाल की ओर लौट गए। उनके साथ कंचनपुर जिले का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दिनों शारदा बैराज के पास नेपाल के सिंचाई मंत्री कुलमान घिसिंग ने भी नेपाल मैत्री नहर का जायजा लिया था। भारत-नेपाल के बीच महाकाली संधि के तहत 1.20 किमी लंबी नेपाल मैत्री नहर बनाई गई है। नहर का उद्देश्य नेपाल में कृषि को बढ़ावा और भारत-नेपाल के रिश्ते मजबूत करना है। शुक्रवार की सुबह नेपाल के राजदूत डाॅ. शर्मा मैत्री नहर का जायजा लेने सीमा पर शारदा बैराज के पास पहुंचे और कुछ देर निरीक्षण के बाद लौट गए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ नेपाल के जिला कंचनपुर सीडीओ लक्ष्मण ढकाल, जिला कंचनपुर के एसपी खड़क बहादुर खत्री, एपीएफ के एसपी लोकेंद्र देव आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

टनकपुर के शारदा बैराज के समीप भारत-नेपाल मैत्री नहर का जायजा लेते नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा। स्रोत: सूत्र
..........
नेपाली राजदूत शर्मा ने टनकपुर पावर स्टेशन देखा

बनबसा (चंपावत)। दिल्ली स्थित नेपाल के राजदूत डाॅ. शंकर प्रसाद शर्मा ने शुक्रवार को बनबसा एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन को देखा। उसके बाद उन्होंने भारत नेपाल सीमा पर बन रहे सूखा बंदरगाह का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने एनएचपीसी के अधिकारियों से टनकपुर बैराज से नेपाल को सिंचाई के लिए दिए जाने वाले पानी के संबंध में भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से पिथौरागढ़ भ्रमण पर गए भारत में नेपाल के राजदूत डाॅ. शंकर प्रसाद शर्मा लौटते समय एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन के अतिथि गृह में रुके। उनका एनएचपीसी अधिकारियों ने स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने नेपाली सीमा गड्ढा चौकी पहुंच ब्रह्मदेव तक का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने नेपाल के दोधारा चांदनी क्षेत्र में निर्माणाधीन सूखा बंदरगाह (ड्रायपोर्ट) का भी निरीक्षण किया। टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य ने बताया कि वह एनएचपीसी के बनबसा पावर हाउस देख प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed