फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepali workers rescued Aactiu Married

एएचटीयू कर्मियों ने नेपाली विवाहिता को बचाया

Thu, 19 Jan 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Thu, 19 Jan 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
Nepali workers rescued Aactiu Married
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बंगलूरू में नेपाली युवक की प्रताड़ना का शिकार हो रही एक नेपाली विवाहिता को बनबसा की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने सकुशल बचा लिया। इस विवाहिता को एक नेपाली युवक गायिका बनने का झांसा देकर बंगलूरू ले गया था। 
नेपाल के डडेलधुरा जिले की रहने वाली एक 25 वर्षीय विवाहिता कंचनपुर जिले के दैजी गांव निवासी सिद्धार्थ बिरई (28) के साथ फेसबुक के जरिए संपर्क में आई। सिद्धार्थ कार्यक्रमों और पार्टियों में गाने का काम करता है। नेपाली विवाहिता को भी गाने और नृत्य का शौक था। सिद्धार्थ उसे एलबम में काम दिलाने की बात कहकर अपने साथ बंगलूरू भगा ले गया। वहां सिद्धार्थ उसे प्रताड़ित करने लगा।
विज्ञापन


कई बार उसने विवाहिता के साथ मारपीट भी की। विवाहिता को जब पता चला कि सिद्धार्थ उसे बेचना चाहता है तो उसने भागने का प्रयास भी किया, किंतु असफल रही। एक दिन उसने मौका पाकर सिद्धार्थ का फोन लेकर नेपाल के कंचनपुर में रहने वाली अपनी बहन को आपबीती बताई। उसकी बहन ने बनबसा स्थित एएचटीयू से संपर्क किया। एएचटीयू प्रभारी एसआई मंजू पांडेय, मुन्ना सिंह और गणेश बिष्ट ने एक स्थानीय व्यक्ति को समझाबुझाकर और पैसे देकर विवाहिता की बहन के साथ बंगलूरू भेज दिया। वहां उन्होंने बंगलूरू पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगलूरू पुलिस ने बनबसा स्थित एएचटीयू से पूछताछ के बाद उनकी मदद की। एएचटीयू प्रभारी ने बताया कि बंगलूरू पुलिस की मदद से नेपाली विवाहिता बुधवार को बनबसा पहुंची। एएचटीयू कर्मियों ने उसे नेपाली संस्था माईते नेपाल और टाइनी हैंड्स के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed