फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepali two wheelers will not be able to come to India via Tanakpur

नेपाली दोपहिया वाहन टनकपुर के रास्ते भारत नहीं आ सकेंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Nepali two wheelers will not be able to come to India via Tanakpur
प्रतीकात्मक
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर सीमा से नेपाली दोपहिया वाहनों के भारत आने पर रोक लगा दी गई है। एसएसबी ने सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया है। हालांकि बनबसा के रास्ते उनकी आवाजाही पर रोक नहीं है। भारतीय दोपहिया वाहनों पर यह प्रतिबंध नहीं है।
विज्ञापन

एनएचपीसी का बैराज बनने के बाद से नेपाली नागरिक नेपाली नंबरों की बाइकों के जरिये टनकपुर बाजार तक आवाजाही करते रहे हैं लेकिन अब एसएसबी ने सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशीलता का हवाला देते हुए नेपाली दोपहिया वाहनों की टनकपुर सीमा के रास्ते भारत में प्रवेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

एसएसबी के कंपनी कमांडर अभिनव तोमर का कहना है कि टनकपुर सीमा वाहनों से यातायात के लिए वैध नहीं है। अब तक आपसी तालमेल से नेपाली दोपहिया वाहनों को आने-जाने दिया जा रहा था लेकिन अब बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों से हो रही आवाजाही से सुरक्षा की संवेदनशीलता बढ़ गई है। इसके चलते टनकपुर सीमा से नेपाली दोपहिया वाहनों में आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed