{"_id":"681cea18a51cc0a94e067ca2","slug":"nepalese-youth-arrested-with-more-than-six-grams-of-smack-tanakpur-news-c-229-1-alm1003-123692-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: छह ग्राम से अधिक स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: छह ग्राम से अधिक स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार
Thu, 08 May 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 08 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी 57वीं वहिनी की बनबसा स्थित डी कंपनी के जवानों ने चेकपोस्ट पर बाइक पर भारत से नेपाल जा रहे बाइक सवार एक नेपाली युवक से छह ग्राम से अधिक स्मैक बरामद की है। आवश्यक कार्रवाई कर एसएसबी ने आरोपी युवक को बनबसा पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
एसएसबी 57 वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट मनोज कुमार ने बताया कि सात मई देर शाम एसएसबी जवान चेकपोस्ट पर सघन तलाशी अभियान पर थे। इसी बीच भारत से नेपाल को बाइक पर जा रहे नेपाली युवक को रोका गया। तलाशी में उसके पास 6.1 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक ने खुद को नेपाल के कंचनपुर जिला अंतर्गत भीमदत्त नगरपालिका का रहने वाला बताया।
उसने अपना नाम हरीश बोहरा (37) बताया। पूछताछ में उसने खटीमा के झनकट से स्मैके खरीदकर नेपाल में बेचने ले जाना बताया। बनबसा थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि आरोपी नेपाली युवक पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। उसकी बाइक भी जब्त की गई है।