फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepalese devotees

नेपाली श्रद्धालु पहुंचे मां के द्वार

Mon, 18 Apr 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Mon, 18 Apr 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Nepalese devotees
पूर्णागिरि - फोटो : अमर उजाला

उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम में तीर्थयात्रियों की आवाजाही लगातार बनी है। मां के दर्शन को इन दिनों पड़ोसी देश नेपाल के श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को करीब 25 हजार भक्तों ने मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन


नवरात्र समाप्त होने के बाद जहां उत्तर भारत और देश के विभिन्न कोने से श्रद्धालुओं की आवक में कमी आई है, वहीं अब पड़ोसी देश नेपाल से देवी भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है। नेपाल के कोहलपुर, धनगढ़ी, डडेलधूरा, नेपालगंज, टीकापुर, चीसा पानी समेत कंचनपुर और कैलाली अंचल के विभिन्न क्षेत्रों से लोग मां पूर्णागिरि के दर्शन को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


मां पूर्णागिरि की धार्मिक आस्था नेपाल से जुड़ी होने के कारण पिछले कुछ वर्षों से नेपाल के लोगों की आस्था भी पूर्णागिरि के प्रति बढ़ी है। गौरतलब है कि देवी मां के अनन्य भक्त बाबा सिद्धनाथ का मंदिर नेपाल में स्थित है और देवी के दर्शन उपरांत बाबा सिद्धनाथ के दर्शन करने से ही तीर्थयात्रा पूर्ण मानी जाती है। यही वजह है कि पूर्णागिरि के दर्शन के बाद ज्यादातर श्रद्धालु बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को नेपाल के ब्रह्मदेव या फिर महेंद्रनगर जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed