फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepalese beaten by two people, serious

दो लोगों को नेपालियों ने पीटा, गंभीर

Tue, 26 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Tue, 26 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
नेपाल बॉर्डर से लगे शारदा नदी के टापू के जंगल में लकड़ी बीनने गए दो लोगों को नेपाली नागरिकों ने जमकर पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पिटाई का कारण इसमें लिप्त नेपाली नागरिकों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

 

खनन कार्य में लगे चार शक्तिमान ट्रकों को नेपाल पुलिस पकड़े जाने से लोगों में पहले से ही तनाव का माहौल है, ऊपर से दो लोगों को पिटाई की घटना से तनाव और बढ़ गया है। शहर के घसियारा मंडी मोहल्ला निवासी हीरा लाल, राजीव, थ्वालखेड़ा गांव निवासी भीम सिंह लकड़ी बीनने शारदा नदी के टापू में गए थे। तभी वहां पहले छिपे 18 से ज्यादा लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

विज्ञापन


राजीव को किसी तरह भाग आया लेकिन हीरा लाल, भीम सिंह की हमलावरों ने जमकर पिटाई कर दी। भाग आए राजीव ने यहां आकर लोगों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि मारपीट करने वाले नेपाली नागरिक थे। एसआई अनुराग सिंह यादव फोर्स के साथ नदी पार गए और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी और डॉ. घनश्याम तिवारी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल भीम सिंह हालत चिंताजनक बताई गई है। इधर घटना से लोगों में खासा आक्रोश बना हुआ है। कोतवाल वीसी शर्मा ने बताया कि मारपीट करने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed