फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepal won the football trophy by defeating Khatima

खटीमा को हराकर नेपाल ने जीती फुटबाल ट्रॉफी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nepal won the football trophy by defeating Khatima
बनबसा में ट्राफी और पुरस्कार का चेक लेती नेपाली टीम। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। राज्य आंदोलनकारी स्व. गणेश राजा की स्मृति में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीतकर नेपाल ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। आयोजन कमेटी ने नेपाल की टीम को 21000 और उपविजेता खटीमा की टीम को 11000 की नकद राशि देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि नारायण चंद ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

चंदफार्म खेल मैदान में बुधवार शाम फाइनल मैच हुआ जिसमें नेपाल की टीम ने खटीमा की टीम को 5-0 से हराया। नेपाल के महेश एवं सुरेंद्र ने दो दो और टीकेंद्र ने एक गोल किया। खटीमा की टीम गोल नहीं कर सकी। रेफरी योगेश गुरूंग, लाइनमैन शुभम रावत, प्रशांत कलौनी और स्कोरर राजेंद्र धामी रहे।
विज्ञापन

आंखों देखा हाल जिला फुटबाल एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष कमलेश भट्ट, ललित कलौनी ने सुनाया। समापन मौके पर स्व. गणेश राजा की पत्नी पार्वती चंद, डॉ. जनक चंद, दीपक रजवार, सुमित पाल, राजवीर सिंह, जसपाल सिंह, लरनेल सिंह, शंकर लाल वर्मा, विशाल चंद, राजेंद्र चंद, चंद्रशेखर चंद, केशर सिंह खोलिया, ललित चंद आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed