फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepal will now have 28 assembly elections

नेपाल में अब 28 को होंगे निकाय चुनाव

Wed, 31 May 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा Updated Wed, 31 May 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
 ईद के चलते नेपाल के दूसरे चरण के चुनाव की तिथि दूसरी बार बदल दी गई है। मधेशियों के आंदोलन की चेतावनी से चुनाव आगे सरकने के बाद नेपाल में निर्वाचन आयोग ने अब ईद के बाद 28 जून को चुनाव कराने का फैसला लिया है। लेकिन किसानों ने नयी तिथि का विरोध करना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि इस दौरान किसान खेती के कार्य में व्यस्त रहते हैं। दूसरी तरफ नेपाल में चुनाव प्रचार का असर बनबसा में व्यापार पर भी पड़ रहा है। नेपाली ग्राहकों के यहां न पहुंचने से बाजार की चहल पहल कम होने के साथ ही खरीदारी प्रभावित हुई है। नेपाली यात्रियों के बनबसा न पहुंचने से रोडवेज को नुकसान हो रहा है। 
विज्ञापन


हिंदू राष्ट्र नेपाल में दो दशकों बाद हो रहे स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव 14 जून को तय थे। लेकिन मधेशियों के विरोध को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने 23 जून को चुनाव कराया जाना तय किया। इसके बाद अब नेपाल में ईद त्योहार के चलते निर्वाचन आयोग ने वहां दूसरे चरण के चुनाव अब 28 जून को कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


नेपाल में इस दौरान धान की रोपाई के चलते किसानों ने अब निर्वाचन आयोग द्वारा तय की नई चुनाव तिथि का विरोध करना शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ बनबसा से लगे पड़ोसी राष्ट्र कंचनपुर जिले और जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में चुनाव प्रचार के चलते बनबसा का कारोबार भी प्रभावित हुआ है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि इन दिनों बनबसा में व्यापार करीब पचास प्रतिशत कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी ने बताया कि नेपाली ग्राहकों के यहां न पहुंचने से प्रतिदिन बनबसा बाजार को बारह से पंद्रह लाख का रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। नेपाली यात्रियों के बनबसा न पहुंचने से रोडवेज को भी घाटा हो रहा है। रोडवेज के बनबसा प्रभारी संतोष गुप्ता के मुताबिक इन दिनों रोडवेज को प्रतिदिन डेढ़ से दो लाख रुपये की क्षति हो रही है। दूर दराज जाने वाली बसों में यहां से नाम मात्र को सवारियां बैठ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed