फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepal's shutdown failed in Kanchanpur

कंचनपुर में बेअसर रहा विप्लव गुट का नेपाल बंद

Sat, 13 May 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा Updated Sat, 13 May 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नेपाल में चुनाव का विरोध कर रहे विप्लव गुट का नेपाल बंद कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में बेअसर रहा। दूरदराज से वाहनों के नहीं पहुंचने से महेंद्रनगर और सीमावर्ती बनबसा का कारोबार आंशिक प्रभावित हुआ। अलबत्ता बनबसा एवं महेंद्रनगर के बीच वाहनों और लोगों की आवाजाही पूर्व की तरह जारी रही।

नेपाल में स्थायी निकाय चुनाव का बहिष्कार करने को माओवादी विप्लव गुट (नेत्र विक्रम चंद) ने शनिवार को बंद का आह्वान किया था, लेकिन बनबसा सीमा से सटे पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में बंद बेअसर रहा। बनबसा और महेंद्रनगर के बीच वाहनों की आवाजाही पूर्ववत सुचारु रही, जबकि नेपाल के दूरदराज से वाहनों के न आने से महेंद्रनगर और बनबसा का कारोबार आंशिक प्रभावित रहा।
विज्ञापन



वहीं, बीस वर्ष बाद नेपाल में होने वाले वाले चुनाव को लेकर भारत में रहने वाले प्रवासी नेपालियों में भी खासा उत्साह है। वे बड़ी संख्या में इस सीमा से नेपाल को जा रहे हैं। नेपाल के जाजरकोट, कालीकोट, जुम्ला, हुम्ला, रूकुम, रोल्पा आदि जिलों के प्रवासी नेपाली चुनाव में प्रतिभाग करने को अपने गांव पहुंच रहे हैं। हुम्ला निवासी बल बहादुर ने बताया कि वे परिवार के साथ मुंबई से मतदान को नेपाल आ रहे हैं। चुनाव के बाद फिर लौटेंगे। इधर, सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां खासी सतर्क हैं। एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट एलपी उपाध्याय ने बताया कि नेपाल में होने वाले चुनाव के तहत पेट्रोलिंग और चेकिंग बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नेपाल में पहले चरण के चुनाव आज
बनबसा (चंपावत)। रविवार को नेपाल में तीन राज्यों में होने वाले पहले चरण के चुनाव में 34 जिलों के 4956927 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 3923 क्षेत्रों में 6641 बूथ बनाए गए हैं। रविवार को तीन राज्यों में 4 मैट्रोपोलिटन, 1 सब मैट्रोपोलिटन, 92 म्युनिस्पैलिटी और 186 विलेज काउंसलिंग के चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed