फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepal reached the final after defeating Khatima

खटीमा को हरा फाइनल में पहुंचा नेपाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Nepal reached the final after defeating Khatima
बनबसा में गणेश चंद स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता में नेपाल और खटीमा की टीम के खिलाड़ियों से परिचय ले? - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। मां पूर्णागिरि स्पोर्ट्स क्लब (चंद फार्म) बनबसा की ओर से गणेश चंद स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में नेपाल ने खटीमा को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

नेपाल के संतोष क्षेत्री ने पहले हाफ में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई लेकिन खटीमा की ओर से पंकज कठायत ने गोल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। मैच की समाप्ति तक दोनों टीमें बराबरी पर थी। मुकाबले का निर्णय पेनाल्टी शूट आउट से हुआ।
विज्ञापन

नेपाल ने एक के मुकाबले चार गोल कर खटीमा को बाहर का रास्ता दिखाया। नेपाल की ओर से टीका, डेंफर, महेश और खुशाल ने गोल दागे जबकि खटीमा के लिए अकेला गोल भूपेश ने किया। मैच शुरू होने से पूर्व मुख्य अतिथि नारायण चंद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हेमंत शाह, ललित कांडपाल, इकबाल, राजवीर सिंह, हरदेव, नेपाल के ग्राम प्रधान ओम प्रकाश ओकाया, डॉ. जनक चंद, दीपक रजवार, विशाल चंद, राजेंद्र चंद, चंद्रशेखर चंद, विक्रम चंद आदि मौजूद थे। योगेश गुरंग रेफरी और शुभम रावत व प्रशांत कलोनी लाइनमैन थे। स्कोरर राजेंद्र धामी थे जबकि आंखों देखा हाल ललित कलोनी और कमलेश भट्ट ने सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed