{"_id":"65c3be605f383fb57e097b24","slug":"nepal-police-took-away-indian-vehicles-from-nomans-land-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-102034-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नेपाल पुलिस नोमैंस लैंड से भारतीय वाहनों को ले गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नेपाल पुलिस नोमैंस लैंड से भारतीय वाहनों को ले गई
Wed, 07 Feb 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। दो दिन पूर्व रविवार की देर शाम को नेपाल पुलिस भारत-नेपाल सीमा पर भारतीय क्षेत्र में खड़े 50 से अधिक वाहनों को जबरन नेपाल ले गई। नेपाल पुलिस ने बिना भंसार (कस्टम) कटाए सीमा पर खड़े वाहनों पर कार्रवाई करना बताया है। उधर वाहन चालकों ने भारतीय क्षेत्र नोमैंस लैंड से जबरन वाहन ले जाने पर कड़ा एतराज जताया है। भारतीय टैक्सी मालिक और चालकों में नेपाल पुलिस की इस कार्रवाई से आक्रोश है।
बीते सोमवार को भारतीय टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने नेपाल के एसपी कमल थापा से भारतीय वाहनों को जबरन सीमा स्थित नोमैंस लैंड से उठाने का कारण जानना चाहा तो कोई ठोस जवाब नही दिया गया। भारतीय टैक्सी चालकों ने बताया कि नेपाल में कस्टम चुका सवारियों को पहुंचाने वाले भारतीय वाहनों को भी महेंद्रनगर से पकड़ लिया गया।
बताया गया कि बीते दिवस देर शाम को कुछ भारतीय वाहनों को छोड़ दिया गया था जबकि मंगलवार को सात भारतीय वाहनों को पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना कर छोड़ा गया है। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मो. रफी ने आरोप लगाया कि नेपाल में भारतीय वाहन स्वामियों और चालकों को वार्ता के दौरान एसपी कार्यालय में जमीन पर बैठाया गया। संवाद
विज्ञापन
ओवरलोड में नेपाली मैत्री बस जब्त
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के टैक्सी वाहन स्वामियों और चालकों ने मंगलवार को नेपाल से भारत के लिए संचालित होने वाली मैत्री बस से डग्गामारी किए जाने पर कार्रवाई की मांग उठाई। सुबह नेपाल से आई एक मैत्री बस के मालिकों और चालकों पर बनबसा बस अड्डे से सवारियां ढोने का आरोप लगाया गया। बनबसा टैक्सी यूनियन की मांग पर पुलिस ने नेपाली मैत्री बस (सुपप्र 02/001 ख/1100) की जांच में परमिट का उल्लंघन कर तय से 10 सवारी अधिक पाने पर बस को सीज कर दिया। संवाद