फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Canal construction for Nepal starts from Tanakpur barrage

उत्तराखंड: टनकपुर बैराज से नेपाल के लिए नहर का निर्माण शुरू, दिया जाएगा 1000 क्यूसेक पानी

Sat, 07 Mar 2020 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Canal construction for Nepal starts from Tanakpur barrage
टनकपुर बैराज से नेपाल के लिए चैनल (नहर) निर्माण में लगी मशीन।

नेपाल के साथ हुई संधि के तहत भारत सरकार ने टनकपुर बैराज से नेपाल को सिंचाई के लिए पानी देने के लिए 1200 मीटर लंबी चैनल (नहर) का निर्माण शुरू कर दिया है। नोडल एजेंसी एनएचपीसी ने दिल्ली की एक कंपनी को ढाई साल में नहर बनाने का ठेका दिया है। निर्माणाधीन नहर से नेपाल को सिंचाई के लिए एक हजार क्यूसेक पानी की आपूर्ति की जाएगी।

विज्ञापन


भारत-नेपाल के बीच वर्ष 1991 में हुई संधि के तहत भारत सरकार ने टनकपुर बैराज से नेपाल के मटेना गांव तक करीब 1200 मीटर लंबी नहर का निर्माण कर सिंचाई के लिए एक हजार क्यूसेक जलापूर्ति की जानी है। करीब 19 साल पुरानी संधि की इस शर्त को पूरा करने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के बाद पिछले तीन सालों में कवायद तेज हुई। चैनल निर्माण के लिए भूमि के सर्वे के बाद वन विभाग ने दायरे में आ रहे पेड़ों का छपान किया।
विज्ञापन


दायरे में आए 1643 पेड़ों को कटाने के बाद नोडल एजेंसी एनएचपीसी ने दिल्ली की फर्म एएनएस कंपनी के माध्यम से चैनल निर्माण का काम शुरू करा दिया है। ठेकेदार कंपनी ने मशीनों से नहर की खुदाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन के जीएम पीके गुप्ता के मुताबिक नेपाल छोर मे टनकपुर बैराज से डेढ़ सौ मीटर उत्तर की ओर सौ मीटर चौड़ी और चार मीटर ऊंची चैनल का निर्माण किया जा रहा है। जुलाई 2021 तक निर्माण पूरा किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed