फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepal began running the Indian four-wheeler

नेपाल को चलने लगे भारतीय चौपहिया वाहन

Wed, 07 Oct 2015 11:11 PM IST
विनोद काला/अमर उजाला, बनबसा
विनोद काला/अमर उजाला, बनबसा Updated Wed, 07 Oct 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन

बुधवार से भारतीय चौपहिया वाहनों का संचालन नेपाल को शुरू हो गया है, जबकि बाइक और तांगों का संचालन पहले ही शुरू हो गया था। 11 दिन पहले नेपाल के एकीकृत माओवादी छात्र संगठन द्वारा नेपाल में भारतीय वाहनों के दिखाई देने पर आग लगा देने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद सुरक्षा के चलते भारतीय प्रशासन ने बनबसा स्थित शारदा बैराज से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी, लेकिन नेपाली वाहन और नेपाली नागरिक भारत आ-जा रहे थे।

विज्ञापन


नेपाल में भारतीय वाहनों के दिखाई देने पर उन्हें आग लगाने की मित्रराष्ट्र के छात्र संगठन की धमकी के बाद सुरक्षा के तहत भारतीय प्रशासन और नागरिकों ने नेपाल को वाहन न ले जाने का निर्णय लिया था। शनिवार 3 अक्तूबर की सायं नेपाल प्रशासन के आश्वासन पर भारतीय प्रशासन ने तांगों को नेपाल तक जाने की अनुमति दी। मैजिक और ई-रिक्शा का संचालन पूर्ववत गड्डा चौकी  तक होने लगा था। सोमवार 5 अक्तूबर को बाइक सवार भी पूर्ववत नेपाल जाने लगे। बुधवार से चौपहिया वाहन भी नेपाल जाने लगे हैं।
विज्ञापन


नेपाल चैंबर आफ कामर्स के पूर्व अध्यक्ष हेम विक्रम थापा ने बताया कि भारतीय वाहनों के नेपाल पहुंचने का महेंद्रनगर के व्यापारियों ने स्वागत किया है। बनबसा व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि दोनों देशों के बीच आवागमन बाधित होने से व्यापार प्रभावित होता है। सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि पिछले दस दिनों के दौरान नेपाली नागरिकों को भारत आने में किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed