{"_id":"6820d24d83e9f93c54025e0c","slug":"national-unity-is-more-powerful-than-any-weapon-dhami-champawat-news-c-229-1-shld1026-123818-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी हथियार से अधिक ताकतवर राष्ट्रीय एकता : धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी हथियार से अधिक ताकतवर राष्ट्रीय एकता : धामी
Sun, 11 May 2025 10:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 11 May 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
बनबसा में एसएसबी के अधिकारियों और जवानों के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी। स्रोत: सूचना विभाग चंपा
बनबसा/चंपावत। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की निंदा करते हुए हाल ही में हुए पहलगाम हमले को कायरता से भरा बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने इसका पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस समय देशवासियों ने सामूहिक एकता और राष्ट्रवाद का परिचय दिया है जो किसी भी हथियार से अधिक शक्तिशाली है। मुख्यमंत्री ने सभी सशस्त्र बलों और सुरक्षा बलों को बधाई देते हुए राष्ट्र सेवा में उनके समर्पण को नमन किया।
रविवार को सीएम धामी ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित 57 वाहिनी एसएसबी बनबसा का दौरा किया। उन्होंने गड्डा चौकी बॉर्डर पोस्ट पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों और जवानों से भेंट कर सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीएम ने एसएसबी जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हमारे जवान देश की शान हैं। कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए राज्य सरकार, केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूर्ण समन्वय में कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने सीमा चौकियों की अवस्थापना सुविधाएं, संचार व्यवस्था, गश्त की व्यवस्था और जवानों के लिए उपलब्ध अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही आवश्यक सुधारों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माणा जैसे सीमावर्ती गांवों को प्रथम गांव की संज्ञा दी है जो राष्ट्र की सीमाओं और संस्कृति की पहली पहचान है। इन गांवों और सीमाओं की रक्षा में जुटे सभी जवानों का उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इस दौरान जवानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं, अनुभवों और जमीनी परिस्थितियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। वहां डीआईजी एसएसबी अमित शर्मा, डीएम चंपावत नवनीत पांडे, डीएम उधम सिंह नगर नितिन भदोरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा, एसपी चंपावत अजय गणपति आदि मौजूद रहे।