फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   National Science Day celebrated

धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

Tue, 28 Feb 2017 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 28 Feb 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
National Science Day celebrated
धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस - फोटो : अमर उजाला
 जिले भर के स्कूलों में मंगलवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। प्राथमिक विद्यालय कुलेठी में हिमवत्स संस्था की ओर से गोद लिए गए विद्यालयों कुलेठी, डुंगरासेठी, खर्ककार्की आदि के छात्रों ने विज्ञान मेले में भाग लिया। बच्चों ने आवेश, धनत्व, घर्षण बल, चुंबक, प्रकाश और प्रकाश किरन के बारे में प्रयोग किए।
विज्ञापन

इसके अलावा स्कूलों में विज्ञान क्विज और भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। कुलेठी में आयोजित कार्यक्रम में डॉ.बीसी जोशी, जगदीश अधिकारी, नवीन रस्यारा, एमसी रस्यारा, मुक्तेश पचौली, दीपक टम्टा, प्रकाश पुनेठा, अक्षय वर्मा, तनुजा तड़ागी, राजीव भंडारी, आशा टम्टा, सविता, कामिनी वर्मा, कविता वर्मा, मुन्नी अधिकारी, आशा टम्टा, किशोर पंगरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पल्सों उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य अजय रावत की अध्यक्षता और शिक्षक नवीन पंत के संचालन में बच्चों को वैज्ञानिक सीवी रमन की खोज रमन प्रभाव के संबंध में जानकारी दी। 1930 में उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलने पर प्रतिवर्ष 28 फरवरी को विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर सीनियर वर्ग की विज्ञान क्विज में जगदीश जोशी प्रथम, अंकित जोशी द्वितीय तथा मनोज ऐरी तृतीय स्थान में रहे। जूनियर वर्ग में पूजा बिनवाल प्रथम, जगदीश बिनवाल द्वितीय और सूरज कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाषण प्रतियोगिता में पवन बिनवाल प्रथम, हितेश भट्ट द्वितीय और तपन बिनवाल तृतीय स्थान में रहे। प्रतियोगिताओं का संचालन पुष्कर दत्त, सुरेश पांडेय, नीलाधर जोशी, सुदर्शन प्रसाद, श्याम दत्त जोशी आदि ने सहयोग किया।


प्रदर्शनी में छात्रों ने मॉडल पेश किए
जूनियर हाईस्कूल फोर्ती में हुई विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने मॉडल पेश किए। प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता के दिशा-निर्देशन, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से हुए कार्यक्रम में डॉ.सीवी रमन के चित्र पर माल्यार्पण कर कई  जानकारी दी। छात्रों ने विभिन्न मॉडल जैसे प्रकाश का परावर्तन, कंकाल तंत्र, मानव शरीर के आंतरिक भाग, पारिस्थितिक तंत्र, सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण आदि को खुद बनाकर जाना समझा। प्रदर्शनी का अवलोकन विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य हरीश उपाध्याय, प्रथम संस्था के विकास विश्वकर्मा, सुमन चंद्र राय, यामिनी जोशी, हेमलता शर्मा, सविता, सुमन आदि ने किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed