{"_id":"5dfe54888ebc3e87ff46ca64","slug":"national-highway-open-for-bike-and-foot-movement-champawat-news-hld3664810165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक व पैदल आवाजाही के लिए खुला राष्ट्रीय राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक व पैदल आवाजाही के लिए खुला राष्ट्रीय राजमार्ग
विज्ञापन
निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग में स्वांला के पास मलबे में दबा रोड किनारे खड़ा जेसीबी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला के पास निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग को शनिवार को बाइक और पैदल आवाजाही के लिए खोल दिया गया। यह मार्ग 13 दिसंबर से स्वांला के पास भारी मलबा आने से बंद था। अलबत्ता सोमवार से इस मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय का कहना है कि स्वांला के पास बंद मार्ग को करीब आठ फीट खोल दिया गया है, मगर खाई की तरफ एहतियाती कार्य पूरा करने के बाद सोमवार सुबह से मार्ग छोटे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। तेज गति से काम कराने के लिए एनएच खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला अपनी टीम के साथ स्वांला में ही कैंप किए हुए हैं। यहां खाई की तरफ से सुरक्षागत कार्य किए जा रहे हैं। वहीं शनिवार को रोडवेज की लोहाघाट से पांच (दिल्ली तीन व देहरादून दो) तथा चंपावत से दो (लोहाघाट व नैनीताल) बसें चली। जिनका संचालन बाया देवीधुरा हल्द्वानी होते हुए किया गया।
स्वांला में रोड किनारे खड़ी जेसीबी मलबे में दबी
चंपावत। स्वांला के पास रोड के किनारे खड़ी जेसीबी पहाड़ी से आए मलबे में दब गई। वारदात करीब 2 बजे हुई। उस वक्त ऑपरेटर और अन्य श्रमिक भोजन के लिए गए थे। बाद में अन्य मशीनों के जरिये मलबा हटा जेसीबी को निकाल लिया गया।