फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   National fishries farmer's day

मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के साथ किसानों की आय भी बढ़ाएं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
National fishries farmer's day
चंपावत में आयोजित वेबीनार में मौजूद मत्स्य पालक। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत। राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के शीतजल मत्स्यिकीय अनुसंधान निदेशालय भीमताल की ओर से वेबीनार का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. देवाजीत शर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मत्स्यिकीय मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ मत्स्य किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया। संस्थान के उप महानिदेशक डॉ. जेके जेना ने नई वैज्ञानिक विधियों के विकास की जानकारी देने के साथ ही किसानों को सभी प्रकार की तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर, हिमाचल, सिक्किम, उत्तराखंड, अरूणाचल, नागालैंड आदि के 100 से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया। चंपावत संस्थान के प्रभारी डॉ. किशोर कुणाल ने किसानों के जीविकोपार्जन विकास के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में रमेश कुमार पांडेय, अमित कालाकोटी, पंकज सिंह बोहरा, जगदीश चंद्र, आनंद सिंह, पूरन चंद्र पांडेय, डा.राघवेंद्र सिंह, परवेज अहमद गनई, गरिमा, हंसा दत्त आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed