तेरी काली काली आंखों में बरेली का सुरमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदा-सुनंदा महोत्सव की तीसरी शाम कुमाऊं लोक कला सांस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट के कलाकारों के नाम रही। प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक सुरेश राजन के नेतृत्व में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को थिरकने को मजबूर कर दिया। इससे पहले मुख्य अतिथि जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, शंकर पांडेय, जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह सामंत, वीरेंद्र बल्दिया आदि ने दीप जलाकर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। कलाकारों ने जय जगत वंदनी जोग माया वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद तेरी काली काली आंखों में बरेली का सुरमा, हाय रे तेरो लटको, लटको में कमर झटको गीत की प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
किशोर कांछा ने चंपावत की रश्मि बाना, लाल सूट मां लागदी झकास और खुशाल मेहता ने लठी टेकी बौजो बोक्यो, अंजना ने ओ पहाड़िया मोड़ आसामी गीत पेश किया। ज्योति राजन ने भोजपुरी में कमरिया करे लपालप लालीपाल लागेली तथा हाय हाय रे मेरी मन की कली नेपाली गीत पेश किया। पंजाबी गीत तेरी अंख डरावन मुुंडे तथा शाबास रे मेरा मोतिया बल्द की प्रस्तुति पर दर्शक थिरकने लगे। महोत्सव समिति अध्यक्ष त्रिभुवन गिरि और अशोक वर्मा के संचालन में देर रात्रि तक चले कार्यक्रमों में पूर्व चेयरमैन सुनील साह, पूर्व प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, अमरनाथ वर्मा, भगवतशरण राय, राजेंद्र वर्मा, विकास साह, सूरज प्रहरी आदि थे।
कदली वृक्ष से की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
नंदा सुनंदा महोत्सव के चौथे दिन सोमवार को सुबह देवडांगरों के निर्देशन में श्रद्धालु पूर्ण धार्मिक विधि विधान से रौरूलूड़ा से कदली (केले) वृक्ष बालेश्वर मंदिर में लाए, जिसके बाद मां की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर देवडांगर देवी लाल वर्मा, प्रकाश पटवा, विवेकानंद बिष्ट, शांति पटवा, हरि प्रिया, मोहनी साह, गीता वर्मा, प्रेमा पटवा, तारा पटवा आदि ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
कलाकारों, बुद्धिजीवियों को किया गया सम्मानित
महोत्सव समिति की ओर से रविवार को हुई सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और पत्रकारों को सम्मानित किया गया। समिति की ओर से सभी लोगों को मां नंदा सुनंदा की तस्वीरें भेंट की गई।
महोत्सव में आज
बालेश्वर मंदिर परिसर में सुबह आठ बजे से मां नंदा सुनंदा का विशेष पूजन और कन्या पूजन। रात्रि 12 बजे तंत्रोक्त पूजन और मां को भोग लगेगा। इस दौरान भजन संध्या का आयोजन भी होगा।