फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nagrunghat started the renovation work of the temple of Nagarjun Deity

नगरूंघाट में नागार्जुन देवता के मंदिर का नवनिर्माण का कार्य शुरू

Sun, 06 Jan 2019 10:23 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sun, 06 Jan 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
Nagrunghat started the renovation work of the temple of Nagarjun Deity
नागार्जुन देवता के मंदिर का नव निर्माण शुरू होने पर खुशी जताते ग्रामीण। - फोटो : AMAR UJALA
भारत-नेपाल सीमा में महाकाली नदी के तट में  स्थित नगरूंघाट में नागार्जुन देवता के पुरातन मंदिर का नवनिर्माण का कार्य शुरू हो गया है। देव पूजन और नागार्जुन देवता की गद्दी लगाने व देव डांगरों की अनुमति मिलने के बाद मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया गया। मंदिर के नव निर्माण को लेकर क्षेत्रीय लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन


 रविवार को नागार्जुन मंदिर में समिति के अध्यक्ष जगदीश चंद्र कलौनी की अध्यक्षता और डॉ. सतीश पांडेय के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में सल्टा के देव डांगर गंगा दत्त पांडेय, बगोटी के जय दत्त पांडेय, जमरसौं के तेज सिंह, मडलक के लक्ष्मी दत्त पांडेय, लेटी डुंगरा के प्रहलाद सिंह और डुमडाई के देवडांगर बहादुर सिंह पर नागार्जुन देवता अवतरित हुए। उन्होंने मंदिर के नव निर्माण की अनुमति दी। देवडांगरों ने शक्तियों को धर्मशाला में स्थापित किया। इस दौरान पासम, डुंगरालेटी, बगोटी-सल्टा, जमरसों, सुल्ला, मजपीपल, मडलक, गुरेली, चामा, सेलपेडू, सुनकुरी, देवकुंडा, रौंसाल, अषलाड़, डुमडाई, पुण्डिल, सागर, गुड़मागल, रौल-धौन-टुनकाण्डे, गजीना, डुंगरा, मढुवा, कमलेड़ी, मटियानी, कुनाड़ी, सीटाक बुंगा, बडम-कन्टुकरा आदि गांवों के लोगों आए थे। इस मौके पर ग्राम प्रधान भुवन भट्ट, मोहन पांडेय, गंगा दत्त, खष्टी बल्लभ पांडेय, विक्रम सिंह, शंकर पुजारी, रमेश चंद, कमल बोहरा, दिनेश शास्त्री, ईश्वरी दत्त, दानी चंद, जय दत्त पांडेय, शंकर दत्त, उमाकांत पुनेठा, हिमांशु राय, दीवान सिंह पुजारी आदि तमाम लोग मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed