फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NABARD has approved Rs 32.08 crore for development works in Champawat.

Champawat News: चंपावत में विकास कार्यों के लिए नाबार्ड ने दी 32.08 करोड़ की मंजूरी

Mon, 05 Jan 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 05 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
NABARD has approved Rs 32.08 crore for development works in Champawat.
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आदर्श चंपावत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में जिले ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ग्रामीण अवसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नाबार्ड की ओर से आरआईडीएफ योजना के तहत जिले के लिए 32.08 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन


स्वीकृत परियोजनाओं से जिले में ग्रामीण सड़कों का निर्माण और विकास के साथ पशु चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक स्वाति कार्की ने बताया कि यह परियोजनाएं लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग और पशुपालन विभाग से संबंधित हैं। इसमें लोक निर्माण विभाग चंपावत, लोहाघाट और पाटी विकासखंडों में पांच ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के लिए 21.88 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन


इसी तरह ग्रामीण निर्माण विभाग चंपावत विकासखंड में दो ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के लिए 5.30 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। इसके साथ ही पशुपालन विभाग लोहाघाट में एक मॉडल पशु चिकित्सालय के निर्माण के लिए 4.90 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। इन सभी योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी, आवागमन सुगम बनेगा और पशु चिकित्सा स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सिटी ड्रेनेज प्लान के लिए 65.65 करोड़ रुपये की स्वीकृति
चंपावत। शारदा घाट परियोजना के तहत सिटी ड्रेनेज प्लान के निर्माण के लिए शासन से 65.65 करोड़ रुपये की योजना को स्वीकृति मिल गई है। इस योजना के क्रियान्वयन से शहरी जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा। इससे जलभराव की समस्या का प्रभावी समाधान, स्वच्छता स्तर में वृद्धि और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में सहायक नदी, धारा उपचार (कालसन भोलेश्वर) के तहत समग्र जल संरक्षण, जल संवर्द्धन और मृदा संरक्षण कार्यों के लिए 3.39 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दी है। इन स्वीकृतियों से जिले में शहरी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, जल संसाधनों का संरक्षण और समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed