{"_id":"5accf4c84f1c1b583e8b4660","slug":"mud-scatered-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीचड़ से पटी सड़क, रपट रहे हैं वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीचड़ से पटी सड़क, रपट रहे हैं वाहन
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग में खूना के समीप सड़क में फैला कीचड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग में आवाजाही करना खतरे से कम नहीं है। बारहमासी सड़क निर्माण के चलते सड़क पर जगह-जगह मिट्टी फैली हुई है। बीते दिनों हुई बारिश से सड़क में कीचड़ हो गया, जिससे वाहन फिसल रहे हैं। इससे सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है।
राष्ट्रीय राजमार्ग में खूना के समीप निर्माण कार्य के चलते कीचड़ हो गया है, जिस वजह से यहां पर वाहन फिसल रहे हैं। निर्माण कार्य के दौरान सड़क में बड़ी मात्रा में मिट्टी फैली है। मामूली बरसात होते ही पूरी सड़क कीचड़ से पट जा रही है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि बरसात में खतरा और बढ़ जाएगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के सहायक अभियंता एनसी पांडेय का कहना है कि सड़क में फैली मिट्टी को हटाया जा रहा है। बरसात के सीजन तक नालियों का निर्माण हो जाएगा। उधर अमोड़ी और स्वाला के बीच मलबे को सीधे खाई में फेंकने से ग्रामीणों में रोष है। कोट अमोड़ी के सरपंच खुशाल दत्त भट्ट का कहना है कि कई बार संबंधित कंपनी को बताया गया। उधर सहायक अभियंता पांडेय का कहना है कि कंपनियों को मलबे को डंपिंग जोन में डालने के निर्देश दिए गए हैं।