फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   MP gave tips to workers for Lok Sabha elections

Champawat News: लोकसभा चुनाव के लिए सांसद ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

Sat, 02 Dec 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 02 Dec 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
MP gave tips to workers for Lok Sabha elections
लोहाघाट में सांसद अजय टम्टा का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। भारतीय जनता पार्टी लोहाघाट ग्रामीण मंडल की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर की गई। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाटनी की अध्यक्षता और महेंद्र बोहरा और भीम पंत के संचालन में हुई बैठक में मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कार्यकर्ताओं ने सांसद का जोरदार स्वागत किया। सांसद टम्टा ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने लोगों के लिए तमाम योजनाएं संचालित की हैं। हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। सांसद ने लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, मंडल प्रभारी मोहित पाठक ने बताया कि सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गए हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिय़ा, सतीश पांडेय, देवेंद्र अधिकारी, मोहित पांडेय, लक्ष्मी दत्त भट्ट, प्रवीण पांडेय, पूरन पंत, लच्छू पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed