{"_id":"5748832b4f1c1b32076912f9","slug":"mp-arrived-village","type":"story","status":"publish","title_hn":" राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा का ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा का ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा
ब्यूराे/अमर उजाला, लोहाघाट (चपावत)।
Updated Fri, 27 May 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
सांसद पहुंचे गांव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चपावत)। राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा ने खेतीखान, कोयाटी गूंठ, ढीक गांव की जन समस्याएं सुनीं। खेतीखान के मानर, परध्यानी, सुनारगांव, ओलीगांव आदि स्थानों पर ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सहित कई समस्याएं उठाई। माहरा ने कापड़ी गांव के भूमिया मंदिर के लिए 1 लाख, त्योंदर बाबा धर्मशाला के लिए 2 लाख देने की घोषणा की।
विज्ञापन
उन्होंने हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं के रोजगार को बढ़ावा देने के लिए पांच सिलाई मशीनें देने की भी घोषणा की। इस दौरान सुशीला बोहरा, आलोक देउपा, गिरीश, राजू ओली, मोहन पांडेय, दीपक ओली, अनिल बोहरा, वीरू बोहरा आदि ने समस्याएं बताई। उधर, कोयाटी गूंठ में लालमणि राय की अध्यक्षता में लगी चौपाल में ग्रामीणों ने भूमिया मंदिर एवं नौले के जीर्णोद्धार की मांग की।
विज्ञापन
माहरा ने उनकी मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। एलडी सुतेड़ी, निर्मला देवी, भावना, दीपा, बसंती, शिवराज, प्रदीप शर्मा आदि साथ थे। ढीक गांव में विनोद सिंह की अध्यक्षता में लगी चैपाल में लोगों ने ईष्ट देव दुदाधारी मेला स्थल, धर्मशाला निर्माण, गांव को सड़क से जोड़ने की मांग की। चांद बोहरा के संचालन में हुई चौपाल में नारायण सिंह, राम सिंह, रमेश सिंह, खुशाल सिंह, कमल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन