फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Movement for teachers' deployment

शिक्षकों की तैनाती के लिए आंदोलन करेंगे

Tue, 16 May 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Tue, 16 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर श्रीसिद्ध रीठाखाल राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में शिक्षकों की कमी छात्र-छात्राओं के भविष्य पर मार कर रही है, लेकिन शिक्षकों की मांग करते-करते अभिभावक थक गए हैं। अब नाराज लोगों ने शिक्षकों की तैनाती न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

छह वर्ष पूर्व के रीठाखाल राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षकों की भारी कमी है। दिसंबर 2016 में पद सृजित होने के बावजूद अधिकतर विषयों के प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं हो सकी है। अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, हिंदी, इतिहास में प्रवक्ता नहीं हैं। विज्ञान, अंग्रेजी में एलटी शिक्षक का पद भी लंबे समय से खाली हैं। शिक्षकों की कमी से 450 से अधिक छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) के अध्यक्ष लीलाधर भट्ट, स्कूल प्रबंध समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष मोहन सिंह बोहरा सहित तमाम अभिभावकों ने शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भेज शिक्षकों के खाली पदों को तुरंत भरने की मांग की। रीठाखाल में शिक्षकों की कमी 450 छात्र-छात्राओं पर भारी पड़ रही है। प्रधानाचार्य, प्रशासनिक अधिकारी, कनिष्ठ सहायक के पद भी खाली हैं। कहा कि अगर 30 जून से पूर्व तक शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई, तो ग्रामीण आंदोलन को मजबूर करेंगे। काम चलाने के लिए अभिभावकों ने कुछ समय से पीटीए के स्तर से दो शिक्षकों की व्यवस्था की है, लेकिन अब अभिभावकों ने शिक्षकों के खाली पदों पर तैनाती न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सीईओ दिलेर सिंह राजपूत का कहना है कि खाली शिक्षकों के पदों को भरने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed