फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mouni school roof blown off by the storm Thuwa

अंधड़ से उड़ी थुवामौनी स्कूल की छत

Wed, 08 Jun 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Wed, 08 Jun 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Mouni school roof blown off by the storm Thuwa
अंधड़ से उड़ी थुवामौनी स्कूल की छत - फोटो : अमर उजाला
सोमवार शाम आए अंधड़ से प्राथमिक विद्यालय थुवामौनी की छत उड़ गई। प्रधानाचार्य चतुर सिंह मौनी ने बताया कि विद्यालय की छत के 30 टिन उड़ गए। स्कूल बंद होने की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन



काफी खोजबीन के बाद मात्र 6 टिन विद्यालय से करीब 500 मीटर की दूरी पर मिले। शेष टिनों का कोई पता नहीं चल पा रहा है। प्रधानाचार्य सहित ग्राम प्रधान दीपक सिंह मौनी, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रजनी देवी ने एसडीएम निर्मला बिष्ट को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र छत की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन


40 घंटे बाद आई देवीधुरा क्षेत्र में बिजली
 सोमवार को आए अंधड़ से समूचे देवीधुरा क्षेत्र में 40 घंटे तक बिजली गुल रही। काफी मशक्कत के बाद बुधवार को बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। सोमवार शाम लगभग पांच बजे अंधड़ से बिजली लाइनों में पेड़ गिरने से रीठाखाल, गागर, देवीधुरा, कनवाड़, भैंसर्क, किमाड़, मोलनाजाख, दिगोली, केदारनाथ आदि गांवों में आपूर्ति ठप रही। जूनियर इंजीनियर बीबी गहतोड़ी का कहना है कि अंधड़ से विद्युत लाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे बुधवार सुबह 9 बजे ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed