फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Motivation: First widened the path from shramdaan, now doing asphalt

प्रेरणा: पहले श्रमदान से मार्ग चौड़ा किया, अब डामर कर रहे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Motivation: First widened the path from shramdaan, now doing asphalt
चंपावत के सौंज गांव में श्रमदान से सड़क का निर्माण कराते ग्रामीण। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। सौंज गांव के युवा श्रमदान कर गांव की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के साथ ही दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन रहे हैं। पिछले साल संकरे मार्ग को चौड़ा करने के बाद अब शिवरात्रि से यहां के युवा इस सड़क को डामरीकरण करने के लिए सामूहिक रूप से बीड़ा उठाए हुए हैं।
विज्ञापन

शिक्षक इंदुवर जोशी के नेतृत्व में सौंज, चौकी और फुंगर गांव के युवाओं ने पिछले साल श्रमदान कर एक किलोमीटर बटिया को चौड़ा कर सड़क का रूप दिया। श्रमदान से हुए इस काम की बदौलत इस मार्ग से कार और जीप की आवाजाही शुरू हो गई है। अलबत्ता अब ग्रामीण श्रमदान और जन सहयोग से इस मार्ग में पुलिया निर्माण के साथ ही डामरीकरण भी करा रहे हैं। इसके लिए ग्रामीणों ने न केवल श्रमदान किया, बल्कि जन सहयोग से पत्थर, रोड़े, आरबीएम, सीमेंट, रेत आदि भी जुटाया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना, बीडीसी सदस्य सुंदर बोहरा, मनमोहन बोहरा आदि ने सामग्री का सहयोग किया।
विज्ञापन

इन ग्रामीणों ने बंटाया श्रमदान में हाथ
इंदुवर जोशी, मनोज जोशी, मनमोहन बोहरा, ललित जोशी, प्रदीप बिष्ट, नीरज बिष्ट, तिलक जोशी, विपिन बिष्ट, पंकज बिष्ट, गिरीश बिष्ट, सुरेश बिष्ट, सुंदर सिंह , मुकेश राम, जगत सिंह, सुनील राम, दान सिंह आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed