फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mother Purnagiri Dham

आज होगी धाम के पथ प्रकाश की नीलामी प्रक्रिया

Sun, 28 Feb 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 28 Feb 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि धाम के मेले में अब चार सप्ताह से भी कम का समय बचा है। 25 मार्च से शुरू होकर मेला 15 जून तक चलेगा। मेला आयोजक संस्था जिला पंचायत सोमवार से मेले की व्यवस्थाओं से जुड़ी नीलामी प्रक्रिया शुरू कर रही है।

विज्ञापन


जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी शेर सिंह परगांई ने बताया कि 29 फरवरी को मां पूर्णागिरि धाम में पथ प्रकाश व्यवस्था, इंटरकॉम और अस्थायी टिनशेड निर्माण, विद्युत उपकरण आदि की निविदाएं की जाएंगी। ये निविदाएं मुहरबंद होंगी। वहीं चार मार्च को होने वाले बाल मुंडन की खुली बोली को आगे खिसका दिया गया है। जिला पंचायत के मुताबिक एक साल के लिए होने वाली बाल मुंडन की खुली बोली अब 9 मार्च को होगी।
विज्ञापन


उधर, जिला पंचायत ने मेला क्षेत्र की व्यवस्था में सुधार का दावा किया है। उसका कहना है कि मार्गों की मरम्मत की जा रही है। साथ ही पेयजल लाइनों को ठीक करने से लेकर पर्याप्त पेयजल व्यवस्था के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। जल्द ही टनकपुर के एसडीएम और मेला मजिस्ट्रेट नरेश दुर्गापाल के नेतृत्व में जिला पंचायत, लोनिवि, पेयजल, बिजली सहित तमाम संबंधित विभाग संयुक्त मुआयना करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed