फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mother, daughter seriously injured referred to Haldwani

गंभीर घायल मां- बेटी को हल्द्वानी रेफर किया

Tue, 24 May 2016 10:51 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, लोहाघाट  (चंपावत)।
ब्यूराे/अमर उजाला, लोहाघाट  (चंपावत)। Updated Tue, 24 May 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Mother, daughter seriously injured referred to Haldwani
घायल - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की शाम को हुई बारिश से उफनाए नाले में बहे विकासखंड बाराकोट के ग्राम पंचायत रेघाड़ी के सालीखेत तोक के एक परिवार के चारों लोगों को देर रात लोहाघाट अस्पताल में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया, जबकि दो को मंगलवार को रेफर किया गया।
विज्ञापन


सोमवार शाम भारी बारिश से सालीखेत के चान सिंह (52) के घर में गधेरे से पानी और मलबा आ रहा था। जिसे रोकने के लिए चान सिंह उसकी पत्नी नंदी देवी (42), पुत्री बबीता (22), नीमा (19) ने रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान एकाएक आए पानी के तेज बहाव से चारों लोग बह गए। चारों को घर से काफी दूर ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया। सभी घायलों को देर रात सीएचसी लाया गया। घायलों का उपचार कर रहे सीएमएस डॉ.मंजीत सिंह, डॉ.रोहित, डॉ.धन्नजय ने गंभीर रूप से घायल चान सिंह की पत्नी नंदी देवी और बेटी बबीता को देर रात सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया है। डॉक्टर के अनुसार दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि चान सिंह और बेटी नीमा को भी मंगलवार को रेफर किया गया है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में लोगों की हाल चाल जानने वालों की भीड़ लग गई। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने भी अस्पताल आकर घायलों का हालचाल जाना। विधायक ने सीएमओ से फोन में वार्ता कर घायलों के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें हायर सेंटर के लिए भेजा तथा घायलों को बेहतर उपचार देने के लिए एसटीएच प्रबंधन से भी फोन पर बात की। तहसीलदार बीएस माहरा ने बताया कि पीड़ितों की मेडिकल रिपोर्ट बनने के बाद आपदा राहत के मानकों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। सीएमएस डा.मंजीत सिंह ने बताया कि घायलों के सिर पर गंभीर चोटें थीं, सिटी स्कैन की सुविधा न होने के चलते उन्हें रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed