फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mother and daughter riding a scooter injured in a road accident

Champawat News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार मां-बेटी घायल

Fri, 08 May 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 08 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter riding a scooter injured in a road accident
टनकपुर (चंपावत)। पीलीभीत चुंगी और पंचायत घर के बीच हाइवे पर लावारिस जानवर की चपेट में आने से स्कूटी सवार शिक्षिका और उसकी पुत्री घायल हो गई। दोनों घायलों का उप जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया। हालत में सुधार आने पर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर ब्लू माउंट स्कूल की शिक्षिका वंदना चौहान (35) स्कूल की छुट्टी के बाद बेटी कक्षा तीन की छात्रा शालिनी चौहान (8) के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी। इस बीच अचानक लावारिस जानवर आगे आने से स्कूटी उससे टकरा गई। हादसे में दोनों मां-बेटी घायल हो गए। दोनों को लोगों ने उप जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधार आने पर दोनों को छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed